अंबिकापुर

Unique protest: शहर की सडक़ें हैं जर्जर, भडक़े जागरुक नागरिकों ने पितृपक्ष के अंतिम दिन सिस्टम का किया श्राद्ध

Unique protest: शहर की जर्जर सडक़ों को लेकर शहर की आम जनता ने घड़ी चौक पर अनोखे तरीके से दर्ज कराया विरोध, कहा- बदहाल हो चुका है सिस्टम
2 min read
Unique protest
System Shraddh by aware citizens

अंबिकापुर. Unique protest: अंबिकापुर शहर की लगभग सभी सडक़ें जर्जर हालत में हैं। बारिश में जहां लोगों का चलना दूभर हो गया था, वहीं धूप खिलने पर सांस लेना। ऐसे में शहर के जागरूक नागरिकों ने जर्जर सडक़ों को लेकर अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन (Unique protest) किया। नागरिकों ने बुधवार को शहर के घड़ी चौक पर बैठकर विधिवत ‘सिस्टम’ का श्राद्ध कर डाला।


2 अक्टूबर गांधी जयंती थी और पितृ पक्ष का अंतिम दिन। इस दिन को शहर के जागरूक नागरिकों ने बदहाल हो चुके सिस्टम के श्राद्ध (Unique protest) के लिए चुना। अंबिकापुर नगर निगम के साथ ही आस-पास की सडक़ें बदहाल हो चुकी हैं। इससे सडक़ों से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

System Shraddh by aware citizens

कई बार प्रदर्शन के बाद भी सडक़ों की स्थिति नहीं सुधरी। इन सडक़ों का पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, मौजूदा सांसद चिंतामणि महाराज, विधायक सहित कलेक्टर ने भी जायजा लिया, लेकिन सडक़ों की स्थिति जस की तस बनी हुई है।

Unique protest: गया में पिंडदान की चेतावनी

जनप्रतिनिधियों द्वारा सडक़ों का जायजा लेने के बाद भी हालत नहीं सुधरी। इस वजह से शहर के जागरूक नागरिकों ने शहर के घड़ी चौक में ‘सिस्टम’ का विधि-विधान से श्राद्ध (Unique protest) किया।

उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही सडक़ की स्थिति नहीं सुधरी, तो आगे शहर के नागरिक बिहार के गया जाकर ‘सिस्टम’ का पिंड दान कर विरोध करेंगे।

System Shraddh by aware citizens

नहीं हो रही सुनवाई

डॉ. योगेंद्र गहरवार ने कहा कि सडक़ चाहे नगर निगम की हो या एनएच या पीडब्ल्यूडी की सभी सडक़ें खस्ताहाल हंै। चलना मुश्किल हो गया है। हम लोगों को न तो केन्द्र सरकार सुन रही है और न ही राज्य सरकार। निगम सरकार भी ध्यान नहीं दे रही है। हम लोग अनाथ हो चुके हैं, इसलिए सिस्टम का श्राद्ध (Unique protest) किया गया है।

Updated on:
03 Oct 2024 09:11 pm
Published on:
03 Oct 2024 09:11 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: बैरिकेड तोड़ते हुए पुलिस से की झूमाझटकी, युवक कांग्रेसियों ने घेरा निगम दफ्तर, कहा- सडक़-पानी, सफाई व्यवस्था सब ध्वस्त

Ambikapur रेलवे स्टेशन में ट्रॉली बैग लेकर पहुंचा था युवक, RPF जवानों ने बुलाया तो भाग निकला, खोलकर देखा और पहुंच गए थाना

Ambikapur News: महामाया पहाड़ से कब्र खोदकर निकाला गया शुभम कश्यप का शव, घरवाले बोले- हत्या कर फांसी पर लटकाया

Fake ACB Officer: अंबिकापुर में 3 फर्जी ACB ऑफिसर अरेस्ट, आबकारी अधिकारी से कहा- तुरंत 1 लाख रुपए और 6 बोतल शराब दो, वरना…

Ambikapur News: टैटू और कपड़े से हुई महामाया पहाड़ पर मिली लाश की शिनाख्त, फंदे से लटका था धड़, गलकर गिर गया था शरीर