अंबिकापुर

UPSC CSE 2024 result: यूपीएससी सीएसई में केशव गर्ग को 496वां तो शची जायसवाल को मिला 654वां रैंक

UPSC CSE 2024 result: यूपीएससी सीएसई में केशव गर्ग को 496वां तो शची जायसवाल को मिला 654वां रैंक
Keshav Garg and Shachi Jaiswal

अंबिकापुर। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) (UPSC CSE 2024 result) द्वारा सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) 2004 का फाइनल रिजल्ट मंगलवार को जारी किया गया। ताजा जानकारी के अनुसार इसमें सरगुजा जिले के 2 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। इनमें बतौली निवासी केशव गर्ग व अंबिकापुर के बौरीपारा निवासी शची जायसवाल शामिल हैं। यूपीएससी में चयन होने की सूचना मिलते ही दोनों के घरों में बधाइयां देने वालों का तांता लग गया है।

Shachi Jaiswal

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी सिविल सेवा परीक्षा (UPSC CSE 2024 result) में कुल 1009 उम्मीदवारों का आईएएस, आईएफएस, आईपीएस एवं अन्य केंद्रीय सेवा के पदों के लिए चयन किया गया है। इसमें बतौली निवासी स्व. विनोद गर्ग के पुत्र केशव गर्ग को 496वां रैंक मिला है। वे चंद्रकांत गर्ग के छोटे भाई हैं।

केशव गर्ग फिलहाल मैनपुरी में हैं। वहीं अंबिकापुर के बौरीपारा निवासी मोहन जायसवाल की पुत्री शची जायसवाल (UPSC CSE 2024 result) का भी इसमें चयन हुआ है। उन्हें 654वां रैंक प्राप्त हुआ है। शची इन दिनों दिल्ली में हैं।

UPSC CSE 2024 result: परिजनों में खुशी का माहौल

देश की सबसे कठिन परीक्षा यूपीएससी (UPSC CSE 2024 result) में केशव गर्ग व शची जायसवाल के चयनित होने से उनके परिजनों में हर्ष का माहौल है। परिजनों द्वारा उनका मुंह मीठा कराकर खुशी का इजहार किया जा रहा है।

Topper Shachi Jaiswal with his parents

शची जायसवाल (UPSC CSE 2024 result) के चयन पर माता-पिता, चाचा मुरारी जायसवाल, भाई धीरज जायसवाल, हिमांशु जायसवाल ने शुभकामनाएं दी हैं।

Updated on:
22 Apr 2025 04:50 pm
Published on:
22 Apr 2025 04:41 pm
Also Read
View All
Surajpur Road Accident: पैरेंट्स मीटिंग में पिता के साथ स्कूल गई थी 13 वर्षीय छात्रा रिद्धिमा, लौटते समय ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Surguja Road Accident: मातम में बदलीं करमा की खुशियां, कार्यक्रम देखने जा रहे 2 सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत

Ambikapur News: महिला असिस्टेंट इंजीनियर ने मकान का सौदा कर विद्युत ठेकेदार को दिया 16 लाख का झटका, अब रायपुर में है ईई

Ambikapur News: कायाकल्प योजना के तहत जिस अस्पताल ने छत्तीसगढ़ में लहराया था परचम, निरीक्षण में फेल, सीएमएचओ ने मांगा जवाब

Surguja News: फसल बचाने लगाया करंट प्रवाहित तार, फंसकर युवक की मौत, घंटों नहीं मिला शव वाहन, पहुंचीं नपं अध्यक्ष