अंबिकापुर

Poisoning Case: महिला की जहर खाकर मौत, पिता बोला- दामाद ने मारपीट कर जबरदस्ती मेरी बेटी को खिलाया कीटनाशक

Poisoning: महिला को गंभीर हालत में सूरजपुर अस्पताल से अंबिकापुर के निजी अस्पताल में कराया गया था भर्ती, इलाज के दौरान तोड़ा दम
2 min read
Poisoning case
Poisoning case, शव का प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. कोरिया जिले के ग्राम लेडुआ निवासी एक महिला की मौत शनिवार को कीटनाशक सेवन से हो गई थी। उसका इलाज अंबिकापुर स्थित निजी अस्पताल में चल रहा था। मृतका के पिता ने उसके पति पर मारपीट कर जबरन कीटनाशक खिलाने का आरोप (Poisoning in Ambikapur) लगाया है। उसका कहना है कि दामाद ने फोन कर बताया था कि आप अपनी बेटी को ले जाइए, मैं इससे परेशान हो गया हूं। जब वह बेटी के सुसराल जाने लगा तो रास्ते में फिर दामाद से फोन पर बातचीत हुई। इस पर उसने कहा कि पत्नी ने जहर खा लिया है। इस मामले में मेडिकल कॉलेज अस्पताल सहायता केन्द्र पुलिस दोनों पक्षों की ओर से बयान दर्ज कर मर्ग कायम किया है।

आरती साहू पति दिनेश साहू ग्राम लेडुआ थाना पटना जिला कोरिया की रहने वाली थी। इसकी शादी वर्ष 2021 में हुई थी। 2 बच्चे भी हैं। पति दिनेश का कहना है कि 10 जून को दोनों के बीच विवाद (Distpute then eat poison) हुआ था। गुस्से में आकर आरती ने कीटनाशक का सेवन कर लिया था। उसे इलाज के लिए सूरजपुर अस्पताल ले गए।

यहां से रेफर करने पर उसे अंबिकापुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं मृतका के पिता हंस साहू का कहना है कि शादी के बाद दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। 10 जून की रात को दामाद ने फोन कर बताया कि आप आकर अपनी बेटी को ले जाओ, मैं इससे परेशान हो चुका हूं।

इस पर उसने कहा कि मैं आधे घंटे बाद आ रहा हूं। आधे घंटे बाद अपने घर से निकलने से पूर्व मृतका के पिता ने फोन कर पूछा की मैं उसे लेने आ रहा हूं। इस पर दामाद ने कहा कि आरती ने जहर का सेवन (Poison) कर लिया है। उसे इलाज के लिए हमलोग सूरजपुर अस्पताल ले जा रहे हैं।

Poisoning case in Ambikapur: मौत से पहले बोली- पति ने की थी मारपीट

मृतका के परिजन सूरजपुर अस्पताल पहुंचे तो वह बेहोश थी। पिता हंस साहू का कहना है कि रात को १ बजे होश आने पर बेटी से पूछताछ की । इस पर उसने बताया कि खाना को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद पति ने मारपीट कर उसे जबरन जहर खिला दिया है।

इसके बाद सूरजपुर अस्पताल से डॉक्टर ने उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया। परिजन ने उसे इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, यहां इलाज के दौरान उसकी मौत (Death to eat poison) हो गई। मृतका के पिता ने मामले की जांच की मांग की है।

Updated on:
15 Jun 2026 03:10 pm
Published on:
15 Jun 2026 03:10 pm
Also Read
View All
Surajpur Road Accident: पैरेंट्स मीटिंग में पिता के साथ स्कूल गई थी 13 वर्षीय छात्रा रिद्धिमा, लौटते समय ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Surguja Road Accident: मातम में बदलीं करमा की खुशियां, कार्यक्रम देखने जा रहे 2 सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत

Ambikapur News: महिला असिस्टेंट इंजीनियर ने मकान का सौदा कर विद्युत ठेकेदार को दिया 16 लाख का झटका, अब रायपुर में है ईई

Ambikapur News: कायाकल्प योजना के तहत जिस अस्पताल ने छत्तीसगढ़ में लहराया था परचम, निरीक्षण में फेल, सीएमएचओ ने मांगा जवाब

Surguja News: फसल बचाने लगाया करंट प्रवाहित तार, फंसकर युवक की मौत, घंटों नहीं मिला शव वाहन, पहुंचीं नपं अध्यक्ष