अंबिकापुर

Woman murder: बाइक से घर लौट रहे थे दंपती, बीच रास्ते अज्ञात हमलावरों ने की पत्नी की हत्या, पति की हालत गंभीर

Woman murder: गंभीर हालत में महिला की रायपुर ले जाने के दौरान हुई मौत, पति का शहर के ही निजी अस्पताल में चल रहा है इलाज, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया अपराध
2 min read
Woman murder
Woman dead body in vehicle (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अंधला में सोमवार की देर रात बाइक सवार पति-पत्नी पर अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला (Woman murder) कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल पत्नी की रायपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पति का शहर के निजी अस्पताल में इलाज जारी है। पति-पत्नी रिश्तेदार के घर से कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। सूचना पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। पुरानी रंजिश पर पति-पत्नी पर जानलेवा हमला करने की बात भी सामने आ रही है।

सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अंधला माजापारा निवासी निर्मला दास 40 वर्ष अपने पति कपिल दास 45 वर्ष के साथ सोमवार को रिश्तेदार के घर ग्राम बगदरी एक कार्यक्रम में शामिल (Woman murder) होने गए थे। रात करीब 11 बजे दोनों बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे।

इसी बीच ग्राम अंधला स्थित घर से कुछ ही दूरी पर अज्ञात लोगों ने उन्हें रोक लिया और धारदार हथियार से पति-पत्नी पर हमला कर दिया। हमले में लहूलुहान हालत (Woman murder) में दंपती को छोडक़र हमलावर फरार हो गए। हो-हल्ल्ला सुनकर गांव के लोगों ने मामले की सूचना लखनपुर पुलिस को दी।

वहीं गंभीर हालत में पति-पत्नी को लखनपुर अस्पताल से अंबिकापुर अस्पताल ले जाया गया। यहां पत्नी को गंभीर हालत में रायपुर रेफर कर दिया गया। रायपुर ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत (Woman murder) हो गई।

Woman murder: पति का इलाज जारी

हमले में गंभीर रूप से घायल पति का इलाज अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में जारी है। इधर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर मामले (Woman murder) की छानबीन शुरु कर दी है। पति-पत्नी पर किस बात को लेकर हमला किया गया, इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है।

वहीं पुरानी रंजिश पर पति-पत्नी पर जानलेवा हमला करने की बात भी सामने आ रही है। पुलिस परिजन का बयान दर्ज कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हमलावरों को पकड़ लिया जाएगा।

Updated on:
07 Apr 2026 01:24 pm
Published on:
07 Apr 2026 01:24 pm
Also Read
View All
Ambikapur Snake Bite: सुबह 4 बजे महिला ने कहा- पीठ में कुछ काट लिया है, पति ने बच्चों को हटाकर देखा तो बिस्तर पर लेटा था करैत, हुई मौत

Toll Plaza Dispute: टोल प्लाजा मारपीट मामले में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- मैं उस समय विश्राम कर रही थी, स्टाफ का आचरण अनुचित

Ambikapur News: 12 वर्षीय बालिका का दोबारा हुआ पीएम, परिजन ने IG से कहा- गलत काम करने के बाद की गई हत्या

Ambikapur News: ख्रीस्त मिलन आश्रम के फादर ने एयरगन से 2 युवकों पर किया फायर, 1 घायल, ग्राउंड में बैठे थे दोनों, देखें Video

Krishna Janmashtami: सरगुजा के 95 साल पुराने राधा-वल्लभ मंदिर में आज गूंजेगा नंद के घर आनंद भयो, रियासतकालीन विरासत का है हिस्सा