अंबिकापुर

Youth Murder: तंबाकू मांगने पर 22 वर्षीय युवक की हत्या, आरोपी के पिता बोले- FIR कराओगे तो पैसे नहीं दूंगा

Surguja Crime News: रात में तंबाकू मांगने गांव में पहुंचा था युवक, विवाद होने पर आरोपी युवक ने सिर पर रॉड से कर दिया था प्राणघातक हमला, आर्थिक तंगी के कारण नहीं ले जा पाए रायपुर
2 min read
Murder in Surguja
Surguja Crime, अस्पताल में मौजूद मृतक के परिजन (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। 22 वर्षीय एक युवक 28 अगस्त की रात गांव में तंबाकू मांगने गया था। इस दौरान उसका इसी बात को लेकर एक अन्य युवक से विवाद हो गया। इस पर आरोपी ने उसके सिर पर रॉड से प्राणघातक हमला (Life taking attack) कर दिया। इससे वह लहूलुहान होकर बेहोश हो गया। परिजनों द्वारा उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं आरोपी के पिता ने उनसे कथित रूप से कहा कि यदि मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराओगे तो इलाज के लिए रुपए नहीं दूंगा। यहां से रेफर किए जाने के बाद उसे अंबिकापुर से रायपुर के लिए रेफर किया गया, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण वे नहीं ले जा पाए। फिर जब वे आरोपी के पिता के पास पहुंचे तो उसने रुपए नहीं दिए, इसी बीच घायल युवक की मौत हो गई। पुलिस ने अपराध दर्ज कर केस डायरी जशपुर जिले के संबंधित थाने को भेज दी है।

जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डोभा निवासी उमेश पिता जुगे राम 28 अगस्त की रात करीब 9 बजे गांव में गया था। इस दौरान उसने गांव के ही रुस्तम से तंबाकू मांगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि तंबाकू मांगने से नाराज रुस्तम ने रॉड से उमेश के सिर पर हमला (Attack by rod) कर दिया। हमले में उमेश गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और बेहोशी की हालत में उसे सन्ना अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए अंबिकापुर (Doctor refer to Ambikapur) के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे वहां से रायपुर रेफर कर दिया। लेकिन इलाज और रायपुर ले जाने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं होने के कारण परिजन उसे वापस घर ले गए।

आरोपी के पिता पर रुपए नहीं देने का आरोप

परिजनों का आरोप है कि उन्होंने उमेश के इलाज के लिए आरोपी रुस्तम के पिता से आर्थिक मदद मांगी थी। इस पर उसने कहा कि यदि थाने में रिपोर्ट दर्ज कराओगे तो इलाज के लिए रुपए नहीं देगा। इसके बाद उन्होंने घटना दिवस मामले (Rod attack) की रिपोर्ट थाने में दर्ज नहीं कराई थी। परिजन जब दोबारा उमेश के इलाज के लिए रुपए मांगने आरोपी रुस्तम के पिता के पास पहुंचे, लेकिन उसने पैसे नहीं दिए।

Young man diedL मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत

समुचित इलाज के अभाव में उमेश की तबीयत बिगड़ती गई। इसके बाद उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत (Death in hospital) हो गई। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Updated on:
01 Sept 2026 04:56 pm
Published on:
01 Sept 2026 04:51 pm