1 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ED Questioning: बलरामपुर में भी ईडी का शिकंजा, पूर्व CM भूपेश बघेल के पूर्व ओएसडी अपर कलेक्टर से पूछताछ

Balrampur ED Raid: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के बलरामपुर स्थित सर्किट हाउस में अपर कलेक्टर चेतन बोरघारिया से कर रही पूछताछ
2 min read
Google source verification
ED Raid in Balrampur

ED Raid in Balrampur, बलरामपुर विश्राम भवन में अपर कलेक्टर से चल रही पूछताछ (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Former CM Bhupesh Baghel) के पीए के भिलाई निवास पर छापा मारने (ED Raid) के साथ ही उनके पूर्व ओएसडी से भी पूछताछ कर रही है। दरअसल प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होने के बाद पूर्व एएसडी रहे चेतन बरघारिया वर्तमान में बलरामपुर अपर कलेक्टर के पद पर पदस्थ हैं। ईडी की टीम 2 गाडिय़ों में यहां पहुंची है और अपर कलेक्टर से सर्किट हाउस में पूछताछ कर रही है। ईडी की टीम किस मामले को लेकर उनसे पूछताछ कर रही है, इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है। फिलहाल कड़ी सुरक्षा के बीच पूछताछ जारी है।

छत्तीसगढ़ की पूर्ववर्ती कांग्रेस शासन काल (Former Congress Government) में कथित रूप से हुए कई घोटालों की जांच चल रही है। केंद्रीय जांच एजेंसी की टीम द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उनके बेटे चैतन्य बघेल, उनके पीए, पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा समेत सीएम के कई करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है। इसमें से कई जेल की हवा भी खा रहे हैं।

इसी कड़ी में मंगलवार की सुबह प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directory) की टीम ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पीए रह चुके केके चंद्रवंशी के भिलाई स्थित निवास पर छापा मारा। टीम करीब 6 बजे ही 2-3 गाडिय़ों में भरकर केके चंद्रवंशी के घर पहुुंची और उनसे पूछताछ शुरु कर दी है। सुबह से जारी पूछताछ दोपहर तक जारी है। हालांकि यह पता नहीं चल सका है कि किस मामले को लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।

ED Raid News: बलरामपुर में भी ईडी की दबिश

इसी कड़ी में प्रवर्तन निदेशालय की एक टीम 2 गाडिय़ों में भरकर बलरामपुर पहुंची और पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पूर्व में ओएसडी रह चुके चेतन बोरघारिया (Former OSD of Former CM) को तलब कर पूछताछ शुरु की। चेतन बोरघारिया वर्तमान में बलरामपुर अपर कलेक्टर के पद पर पदस्थ हैं।

टीम द्वारा उनसे बलरामपुर सर्किट हाउस में पूछताछ की जा रही है। सर्किट हाउस के बाहर पुलिस जवानों की कड़ी सुरक्षा लगाई गई है। टीम किस मामले को लेकर पूछताछ रही है तथा अब तक की पूछताछ में क्या बातें सामने आई हैं, इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग