
पूर्व CM भूपेश बघेल के पूर्व PA केके चंद्रवंशी के घर इडी की कार्रवाई ( Photo - Patrika )
Chhattisgarh ED Raid: छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने पूर्व CM भूपेश बघेल के PA रहे भिलाई स्थित केके चंद्रवंशी के घर दबिश दी है। आज सुबह 6 बजे ईडी की टीम पहुंची और छापामार कार्रवाई की। सुबह-सुबह ED की टीम के पहुंचने से इलाके में हलचल बढ़ गई। फिलहाल यह कार्रवाई किस मामले को लेकर की जा रही है, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार टीम घर पर दस्तावेजों और अन्य जरूरी सामान की जांच कर रही है। ED की जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई से जुड़ी और जानकारी सामने आने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि प्रवर्तन निदेशालय की 2 से तीन गाड़ियां पहुंची हुई है और सभी गाड़ी रायपुर पासिंग की बताई जा रही है। पांच से 6 अधिकारियों की अंदर होने की सूचना है। वहीं घर के बाहर सुरक्षाकर्मियों के जवान तैनात कर दिए गए हैं।
मामला वर्ष 2025 में और चर्चित हुआ, जब शराब घोटाले की मनी लाड्रिंग जांच के सिलसिले में ED ने भिलाई स्थित भूपेश बघेल के आवास पर तलाशी ली। 18 जुलाई 2025 को हुई इस कार्रवाई के बाद उनके बेटे चैतन्य बघेल को ED ने गिरफ्तार किया था। एजेंसी ने कथित 2,100 करोड़ रुपये के शराब घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में कार्रवाई की थी।
शराब घोटाले की जांच आगे बढ़ने के साथ पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, कारोबारी अनवर ढेबर, पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा और आईटीएस अधिकारी अरुणपति त्रिपाठी समेत कई नाम सामने आए। सितंबर 2025 में ED ने चैतन्य बघेल के खिलाफ 7,039 पन्नों की अभियोजन शिकायत दाखिल की थी। एजेंसी के अनुसार कथित घोटाले से जुड़े अवैध धन के प्रवाह की जांच में चैतन्य बघेल की भूमिका सामने आई।
Updated on:
01 Sept 2026 10:10 am
Published on:
01 Sept 2026 10:10 am
