अमरीका

ट्रंप के पसंदीदा कैवनॉग की अग्निपरीक्षा 4 सितंबर से, सुप्रीम कोर्ट के जज के पद के लिए हुए नामित

सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश पद के लिए कैवनॉग की अग्निपरीक्षा 4 सितंबर से

less than 1 minute read
Aug 11, 2018
Brett kavanaugh confirmation hearing scheduled for september
ट्रंप के पसंदीदा कैवनॉग की अग्निपरीक्षा 4 सितंबर से, सुप्रीम कोर्ट के जज के पद के लिए हुए नामित

वाशिंगटन। अमरीका के सर्वोच्च न्यायालय से संबंधित बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सर्वोच्च न्यायालय के लिए नामांकित किए गए न्यायाधीश ब्रेट कैवनॉग की सीनेट मंजूरी सुनवाई प्रक्रिया चार सितंबर से शुरू होगी। इस बार में सीनेट न्यायपालिका समिति के अध्यक्ष चक ग्रास्ली ने इसकी घोषणा की।

प्रक्रिया के दौरान दर्जनों सीनेटरों से मुलाकात

मीडया रिपोर्ट की माने तो आयोवा से रिपब्लिकन ग्रास्ली ने शुक्रवार को इस संबंध में एक बयान दिया। बयान में कहा गया कि, 'उन्होंने इस प्रक्रिया के दौरान दर्जनों सीनेटरों से मुलाकात की है, इनमें से अधिकांश ने उनके बारे में सकारात्मक चीजें कहीं।'

न्यायाधीश कैवनॉग से उनकी जन सुनवाईयों को सीधे सुनने का वक्त

उन्होंने आगे ये भी कहा, 'मौजूदा हालात में हमारे पास राष्ट्रपति बुश और राष्ट्रीय अभिलेखों से प्राप्त अन्य रिकॉर्डो व बाकी ई-मेलों की समीक्षा के लिए काफी समय है।' उनका कहना है कि अब वक्त आ गया है कि अमरीकी लोग न्यायाधीश कैवनॉग से उनकी जन सुनवाईयों को सीधे सुनें।

तीन से चार दिन चल सकती है सुनवाई

एक अंग्रेजी मीडिया हाउस की खबर के मुताबिक, ग्रास्ली ने ये भी आशंका जताई है कि यह सुनवाई तीन से चार दिन सकती है।

पद न्यायमूर्ति एंथनी केनेडी की सेवानिवृत्त होने के बाद खाली हुआ

गौरतलब है कि ट्रंप ने कैवनॉग को पिछले महीने उच्च न्यायालय में नामांकित किया था। ये पद न्यायमूर्ति एंथनी केनेडी की सेवानिवृत्त से खाली हुआ था, जिसको भरने के लिए ये प्रक्रिया हो रही है। आपको बता दें कि कैवनॉग को मंजूरी के लिए केवल 50 वोटों की जरूरत है।

Published on:
11 Aug 2018 03:23 pm