अमरीका

ब्राजील: आग से तहस-नहस हुआ 200 साल पुराना संग्रहालय, करोड़ों के बजट से होगा पुनर्निमाण

संग्रहालय में भीषण आग लगने से करीब दो करोड़ से ज्यादा की कीमती कलाकृतियां 90 फीसदी नष्ट हो चुकी हैं।
2 min read
• •
Updated: 4 Sep 2018, 11:52 AM IST
Reconstruction of 200 year old museum which caught fire yesterday
आग से तहस-नहस हुआ 200 साल पुराना संग्रहालय, करोड़ों के बजट से होगा पुनर्निमाण

ब्रासीलिया। ब्राजील के 200 साल पुराने संग्रहालय में आग लगने से नष्ट होने की जानकारी मिल रही है। रियो डी जनेरियो स्थित इस सबसे सांस्कृतिक और ऐतिहासिक राष्ट्रीय संग्रहालय के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू होने की जानकारी मिल रही है।

90 फीसदी नष्ट हो चुकी हैं दो करोड़ से ज्यादा की कीमती कलाकृतियां

समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, संग्रहालय में भीषण आग लगने से करीब दो करोड़ से ज्यादा की कीमती कलाकृतियां 90 फीसदी नष्ट हो चुकी हैं। बता दें कि सोमवार को यहां आग लगने की खबर आई थी। साथ ही दावा किया गया था कि दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हुए थे।

इतने बजट के साथ तत्काल शुरू होगा पुनर्निर्माण का काम

आपको बता दें कि शिक्षा मंत्री रोसीली सोरेस और संस्कृति मंत्री सर्जियो सा लीताओ ने सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में घोषित किया कि पुनर्निर्माण का काम लगभग 24 करोड़ डॉलर के तत्काल बजट के साथ शुरू होगा।

पुनर्निमाण परियोजना को यूनेस्को की ओर से भी मिलेगी मदद

वहीं मीडिया रिपोर्ट में ये भी कहा जा रहा है कि दूसरे चरण में एक कार्यकारी पुनर्निर्माण परियोजना के लिए अतिरिक्त राशि आवंटित की जाएगी। साथ ही ये भी दावा किया जा रहा है कि पुनर्निमाण परियोजना को यूनेस्को की ओर से भी मदद मिलेगी।

राष्ट्रपति ने तीसरे चरण के फंड के लिए भी जताया भरोसा

इस बुरी तरह नष्ट हुए ऐतिहासिक इमारत को देखने वहां के मंत्री पहुंचे। वहां सामने खड़े मंत्रियों ने गारंटी दी कि भविष्य में इसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए जाएंगे। इसके अलावा ब्राजील के राष्ट्रपति मिशेल टेमेर ने घोषणा की है कि तीसरे चरण के लिए उन्होंने फंड में योगदान देने के लिए सार्वजनिक और निजी वित्तीय संस्थाओं को भरोसे में लिया है।

Published on: