25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ब्राजील: 200 साल पुराने राष्ट्रीय संग्रहालय में भीषण आग, मौजूद हैं दो करोड़ से ज्यादा कीमती चीजें

ये संग्रहालय कभी पुर्तगाली शाही परिवार का निवास हुआ करता था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Singh

•

Updated: 3 Sep 2018, 2:13 PM IST

fire in 200 year older national museum in brazil president tweets

ब्राजील: 200 साल पुराने राष्ट्रीय संग्रहालय में भीषण आग, मौजूद हैं दो करोड़ से ज्यादा कीमती चीजें

ब्रासीलिया। ब्राजील के रियो डी जनेरियो में भीषण आग की खबर आ रही है। ये आग की घटना वहां के एक राष्ट्रीय संग्रहालय में घटी है। बताया जा रहा है कि जिस संग्रहालय में ये घटना हुई है वो देश का सबसे पुराना वैज्ञानिक संस्थान है।

दमकलकर्मी इमारत में लगी आग को बुझाने में जुटे

मीडिया रिपोर्ट में सोमवार को बताया गया कि दमकलकर्मी इमारत में लगी आग को बुझाने में लगे हुए थे। जानकारी के मुताबिक इस इमारत में दो करोड़ से ज्यादा कीमती चीजें रखी हुई हैं। फिलहाल आग लगने का कारण पता लगना बाकी है।

ब्राजील के राष्ट्रपति मिशेल टेमेर ने ट्विट कर शोक जताया

इस संबंध में ब्राजील के राष्ट्रपति मिशेल टेमेर ने ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा कि, 'यह ब्राजीलियाई लोगों के लिए दुखद दिन है और हमारे इतिहास का मूल्य इमारत को पहुंचे नुकसान से नहीं आंका जा सकता।' मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि अभी तक पता नहीं चल पाया है कि रविवार को लगी आग में कोई घायल हुआ है या नहीं।

कभी पुर्तगाली शाही परिवार का निवास था ये संग्रहालय

रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि ये संग्रहालय कभी पुर्तगाली शाही परिवार का निवास हुआ करता था। इसे 2018 की शुरुआत में 200 साल पूरे हो गए। ब्राजील के एक टीवी चैनल में दिए इंटरव्यू में संग्रहालय के निदेशक ने इस घटना को 'सांस्कृतिक त्रासदी' बताया।

एक महिला का 12,000 साल पुराना मानव कंकाल शामिल है संग्रहालय में

इस वेबसाइट के मुताबिक, संग्रहालय में ब्राजील के इतिहास और मिस्र की कलाकृतियों सहित अन्य देशों से संबंधित हजारों आइटम हैं। इसके प्राकृतिक इतिहास संग्रह में महत्वपूर्ण डायनासोरों की हड्डियों और एक महिला का 12,000 साल पुराना मानव कंकाल शामिल हैं, जो लैटिन अमरीका में पाया गया अब तक का सबसे पुराना कंकाल है।

ये भी पढ़ें:- वियतनाम: भारी बारिश और भूस्खलन का कहर जारी, आज गईं 13 जानें