
डोनाल्ड ट्रंप (Photo - Washington Post)
अमेरिका (United States of America) में मिडटर्म चुनाव से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) अलग-अलग जगह रैलियाँ कर रहे हैं। एरिज़ोना की बुलहेड सिटी में एक रैली के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति का आक्रामक अंदाज़ दिखा और उन्होंने अमेरिकी सेना के अभियानों की जानकारी मीडिया में लीक करने वालों के प्रति अपनी नाराज़गी जताई।
ट्रंप ने एरिज़ोना में चुनावी रैली के दौरान कहा कि जो लोग अमेरिकी सेना के अभियानों की जानकारी मीडिया में लीक करते हैं, उन्हें गोली मारकर उनकी हत्या कर देनी चाहिए। ट्रंप ने कहा कि ऐसे लोगों को फायरिंग स्क्वॉड के हवाले कर देना चाहिए जो उन्हें मौत के घाट उतार दे। ट्रंप ने कहा कि पुराने ज़माने में जब कोई तरह की सूचना लीक करता था तो फायरिंग स्क्वॉड उसके साथ ऐसा ही करती थी।
ट्रंप इस बात से नाराज़ हैं कि ईरान की न्यूक्लियर साइट्स पर अमेरिकी हमलों की टाइमिंग के बारे में पहले ही किसी ने मीडिया को बता दिया था। ऐसे में ट्रंप को अपना प्लान दो दिन के लिए स्थगित करना पड़ा था। हालांकि ऐसा किसने किया था, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है, पर अमेरिकी राष्ट्रपति इस बात से काफी नाराज़ हैं कि उनका प्लान पूरा होने से पहले ही मीडिया में लीक हो गया था। अमेरिकी राष्ट्रपति का मानना है कि सैन्य अभियानों की जानकारी लीक होने से अमेरिकी सैनिकों की जान खतरे में पड़ सकती है, खासकर ऐसे समय में जब रक्षात्मक उद्देश्य से किया जा रहा हो। ट्रंप ने रैली के दौरान पत्रकारों की तुलना भी सूचना लीक करने वालों से की।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिका में मिडटर्म चुनाव के बाद फिर से ईरान पर हमले शुरू किए जा सकते हैं। हालांकि इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हुई है, लेकिन बताया जा रहा है कि ट्रंप ने अपनी सेना को तैयार रहने के लिए कहा है। एक और मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप ईरान के खिलाफ 'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब्स' (Mother of All Bombs) यानी GBU-43/B MOAB (Massive Ordnance Air Blast) का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
संबंधित विषय:
Updated on:
15 Oct 2026 03:01 pm
Published on:
15 Oct 2026 02:44 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
