अमरीका

अमरीका: राष्ट्रपति चुनाव में गुप्त रिपोर्ट लीक करने की दोषी महिला को पांच साल की जेल

अमरीकी प्रांत जॉर्जिया से 26 वर्षीय रियलिटी विनर की सजा यहीं नही खत्म नहीं होती। मीडिया रिपोर्ट में दी गई जानकारी की माने तो रिहाई के बाद तीन साल तक महिला को निगरानी में रहने की भी सजा सुनाई गई है।

2 min read
Aug 24, 2018
US reality winner charged in 2016 presidential election report leaking
अमरीका: राष्ट्रपति चुनाव में गुप्त रिपोर्ट लीक करने की दोषी महिला को पांच साल की जेल

वाशिंगटन। अमरीका में वर्ष 2016 में हुए राष्ट्रपति चुनाव ने कई विवादों को जन्म दिया था। उन्हीं में से एक विवाद था चुनाव और उसके परिणामों में रूसी हस्तक्षेप। इसके चलते ट्रंप के कई करीबी पर गाज गिरी है। ट्रंप के पूर्व वकील को भी इस चलते हिरासत में लिया गया था, जिन्हें हाल ही में मैनहटन की अदालत से दोषी करार दिया गया था। अब एक और महिला को इस मामले में दोषी ठहराया गया है।

अमरीकी रिपोर्ट मीडिया में लीक करने के मामले में दोषी पाई गई महिला

दरअसल इस महिला को राष्ट्रपति चुनाव में कथित रूसी हस्तक्षेप के संदर्भ में खुफिया अमरीकी रिपोर्ट मीडिया में लीक करने के मामले में दोषी ठहराया गया है। इसके चलते महिला को पांच साल व तीन महीने जेल की सजा सुनाई गई है।

रिहाई के बाद तीन साल तक नजरबंदी की अतिरिक्त सजा

अमरीकी प्रांत जॉर्जिया से 26 वर्षीय रियलिटी विनर की सजा यहीं नही खत्म नहीं होती। मीडिया रिपोर्ट में दी गई जानकारी की माने तो रिहाई के बाद तीन साल तक महिला को निगरानी में रहने की भी सजा सुनाई गई है।

इस अपराध में हो सकती है अधिकतम 10 साल की सजा

हालांकि मीडिया रिपोर्ट में ये भी कहा जा रहा है कि उस पर 100 डॉलर के विशेष मूल्यांकन जुर्माने के अलावा और कोई जुर्माना नहीं लगाया गया है। रिपोर्ट में दावा किया रहा है कि इस अपराध में अधिकतम 10 साल की जुर्माना हो सकती है।

जून में इस मामले में ठहराया गया था दोषी

गौरतलब है कि रियलिटी विनर राष्ट्रपति चुनावों के दौरान अमरीका की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी की एक ठेकेदार थीं। उसे जून में इस मामले में दोषी ठहराया गया था।

Published on:
24 Aug 2018 01:02 pm