अशोकनगर

नेशनल हाइवे के पुल तक पहुंचा पानी, 6 घंटे से जारी बारिश, देखें वीडियो

सुबह से लगातार 6 घंटे से जारी बारिश से नदी नाले उफान पर...नेशनल हाइवे के पुल से एक फीट नीचे से बह रहा पानी...

2 min read

अशोकनगर. अशोकनगर में सुबह से लगातार जारी 6 घंटे की बारिश से क्षेत्र की कई नदियां उफान पर आ गई हैं। साथ ही नेशनल हाइवे 346 ए पर मोला नदी पर बना पुल भी डूबने की कगार पर है। अभी पानी पुल से एक फिट नीचे बह रहा है। नदियों का उफान बढ़ा तो पुल डूब जाएगा और नेशनल हाइवे पर आवाजाही रुक जाएगी। लगातार बारिश से उफान पर आईं कैंथन, मोला और कोंचा नदियां। कई जगहों पर बारिश ने निर्माण कार्यों में बरती गई लापरवाही की पोल भी खोल दी है।

देखें वीडियो-

पुल से एक फीट नीचे से बह रहा पानी
जिले के मुंगावली और बहादुरपुर क्षेत्र में सुबह से ही बारिश हो रही है जो दिन में ढ़ाई बजे तक जारी रही। इससे बहादुरपुर क्षेत्र की कैंथन, मोला और कोंचा नदी उफान पर आ गईं। कैंथन के उफान से मोला नदी का बहाव रुक गया और नदी का पानी आसपास के खेतों व क्षेत्र में भरने लगा है। इससे बहादुरपुर में नेशनल हाइवे पर बने पुल से एक फिट नीचे मोला नदी का बहने लगा है। लोगों का कहना है कि यदि नदियों का उफान इसी तरह जारी रहा तो नेशनल हाइवे का पुल पानी मे डूब जाएगा। हालांकि अभी एक फिट नीचे पानी होने के बाद भी पुल पर वाहनों की आवाजाही जारी है।

बारिश ने खोली पोल
जिले की कई ग्राम पंचायतों द्वारा लाखों रुपए खर्च कर बनाई गईं कई पुलियां पहली ही बारिश में जवाब दे गई हैं। बारिश के कारण उफान पर आई छोटी नदियों के बहाव से कई जगहों पर पुलियों के बहने की खबरें भी सामने आई हैं जो बताती हैं कि पुलिया निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया है। इसके अलावा पंचायतों द्वारा बनाए गए कई छोटे कार्य भी सीजन की पहली तेज बारिश नहीं झेल सके और टूटकर बह गए। इससे निर्माण में बरती लापरवाही उजागर हो गई और निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।

देखें वीडियो-

Published on:
22 Jul 2021 05:06 pm
Also Read
View All