
मालेः एयर इंडिया के एक विमान को मालदीव के माले वेलाना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गलती से लैंड करा दिया गया। दरअसल गलत निर्देश मिलने के कारण विमान को ऐसे रनवे पर उतार दिया गया जो अभी निर्माणाधीन है। गलत लैंड होने से विमान के दोनों मुख्य टायर फट गए। जिसकी वजह से वह रनवे पर फंस गया। बताया जा रहा है कि इस विमान में कुल 136 यात्री सवार थे। हांलाकि किसी यात्री को चोट लगने की कोई खबर नहीं है। इस घटना के बाद विमान को खींचकर पार्किंग में लगा दिया।
ऐसे हुआ हादसा
दरअसल माले वेलाना अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का यह रनवे कुछ समय पहले ही तैयार हुआ था। यहां पर लाइट और सिग्नल भी लगाए जा चुके हैं। लेकिन अभी इस खोला नहीं गया है। माना जा रहा है कि कुछ जरुरी काम होने के बाद इस जल्द ही खोल दिया जाएगा। आरोप है कि जब विमान एयरपोर्ट पर पहुंचा तो चालक दल को गलत सूचना देने की वजह से पायलट निर्माणाधीन रनवे पर ही विमान को उतार दिया। विमान लैंड करते ही पायलट को अपनी गलती का आभास हुआ और वह यात्रियों के बचाव के लिए विमान को नियंत्रित करने की कोशिश करने लगा लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
केरल से मालदीव के लिए उड़ान भरा था विमान
बताया जा रहा है कि एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI263 केरल के तिरुअनंतपुरम से मालदीव के माले के लिए उड़ान भरी थी। विमान में कुल 136 यात्री सवार थे। गलत रनवे पर विमान उतरने से बड़ा हादसा हो सकता था लेकिन पायलट की सूझबूझ से यात्री बाल-बाल बच गए। फिलहाल विमान को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।