एशिया

पाक विदेश मंत्रालय का बयान, भारत के लिए अफगान व्यापार मार्ग खोलने पर अभी नहीं किया विचार

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने भारत-अफगानिस्तान व्यापार मार्ग मामले पर स्पष्टीकरण दिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Sep 2018, 5:18 PM IST
pakistan denies to open afghan trade route for india
पाक विदेश मंत्रालय का बयान, भारत के लिए अफगान व्यापार मार्ग खोलने पर अभी नहीं किया विचार

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने भारत-अफगानिस्तान व्यापार मार्ग मामले पर स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने उन खबरों का खंडन किया है, जिसमें कहा गया था कि पाकिस्तान अपने क्षेत्र से होकर गुजरने वाले भारत-अफगानिस्तान व्यापार मार्ग की बहाली के लिए वार्ता करने को तैयार है।

विदेश मंत्रालय का कुरैशी के हवाले से बयान

इस संबंध में विदेश मंत्रालय ने रविवार को कुरैशी के हवाले से कहा, 'हमारे क्षेत्र से होकर गुजरने वाले अफगानिस्तान-भारत व्यापार मार्ग को खोलने पर विचार करने के लिए अभी तक पाकिस्तान तैयार नहीं हुआ है।' मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अफगानिस्तान में अमरीका के राजदूत जॉन बास ने कहा था कि पाकिस्तान अपने क्षेत्र के जरिए भारत-अफगानिस्तान व्यापार मार्ग को बहाल करने पर विचार कर रहा है, जिसके बाद पाकिस्तान का यह खंडन सामने आया है।

अमरीका के राजदूत जॉन बास का बयान

बास ने पिछले सप्ताह एक भारतीय समाचार पत्र को दिए साक्षात्कार में दावा किया था, 'पाकिस्तान इस बारे में इस साल की शुरुआत में ही अफगानिस्तान से संपर्क कर चुका है और अपनी जमीन के रास्ते भारत व अफगानिस्तान के बीच व्यापार बहाल करने का संकेत दे चुका है।'

Updated on:
17 Sep 2018, 5:18 PM IST
Published on: