पाकिस्तान के विज्ञान और तकनीकी मंत्री फवाद चौधरी ने भारत सरकार को लापरवाह बताया फवाद चौधरी ने कहा भारत के ऐसे प्रयोगों के कारण अंतरिक्ष में संकट की स्थिति देखी गई है
नई दिल्ली। चंद्रयान-2 को लेकर दुनिया भर में भारत की तारीफ को पाकिस्तान पचा नहीं पा रहा है। खुद आतंकी देश कहे जाने वाले पाक के पास आज गुरबत के अलावा कुछ भी नहीं हैं। मगर इसके बावजूद वह अपने पड़ोसी की कामयाबी पर ताली बजाने की बजाय उस पर तरह-तरह के आरोप लगा रहा है।
पाकिस्तान के विज्ञान और तकनीकी मंत्री फवाद चौधरी ने भारतीय मिशन पर दोबारा चुटकी लेते हुए कहा कि भारत सरकार अंतरिक्ष मिशन का प्रयोग बहुत ही लापरवाही से कर रही है। चौधरी ने यह भी आरोप लगाए कि भारत के ऐसे प्रयोगों के कारण अंतरिक्ष में संकट की स्थिति देखी गई है। चौधरी ने भारत के चंद्रयान-2 मिशन को राजनीतिक दिखावा भी करार दिया।
इससे पहले फवाद ने भारत के चंद्रयान-2 से संपर्क टूट जाने पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि जो काम आता नहीं उससे पंगा नहीं लेते। इस टिप्पणी को वह सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हुए। इसके बाद उन्होंने पीएम मोदी पर तंज कसा था कि उन्होंने देश का पैसा बर्बाद किया है। वह संसद में जाकर 900 करोड़ का ब्योरा दें। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर भारतीयों के अलावा पाकिस्तान ने भी उनको जमकर कोसा।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..