धर्म/ज्योतिष

16 Ank ka Mahatva: मैं तारीख 16वीं, आपसे मन की बात करना चाहती हूं

16 Ank ka Mahatva: 16 अंक का महत्व कैसे आपके जीवन पर असर डाल सकता है, पढ़ें। जानें 16 फरवरी और इतवार का कनैक्शन। 2025 के बाद 25 साल में केवल तीन बार यह कनैक्शन बनेगा।
3 min read
Feb 16, 2025
16 Ank ka Mahatva

16 Ank ka Mahatva: महीना प्यार का, दिन इतवार और मैं 16वीं तारीख। बीते 16 बरस में दो बार ही यह संयोग (2014 और 2020 में) बना था। अगले 25 साल में केवल तीन बार (2031, 2042 और 2048) ही यह संयोग बनेगा। अगला मौका छह साल बाद आएगा। इसलिए आज मैं मन की बात कहना चाहती हूं और आपको‘16’का महत्व भी बताना चाहती हूं। छुट्टी तो है! मुझे सुनेंगे और समझेंगे न!!

मुझ 16 को सब अलग-अलग नजरिए से देखते हैं, लेकिन समझते बहुत कम लोग हैं। उम्र के लिहाज से देखें तो 16वां साल हर तरह से जीवन में बदलाव लाने वाला साल होता है। तन, मन, सोच, जिम्मेदारी…हर लिहाज से। सामाजिक रूप से भी 16 की उम्र को ज्यादा जिम्मेदारी संभालने या ज्ञान हासिल करने की उम्र के रूप में देखा जाता है।

रिश्तों में ‘16’ का सांकेतिक महत्व

रिश्तों में ‘16’ का सांकेतिक महत्व देखें तो यह विपरीत के बीच संतुलन साधने का भी प्रतीक है। ‘1’ यानि ‘मैं’ और ‘6’ यानि ‘समूह’। ‘मैं’ और ‘समूह’ को साथ लेकर चलने की कला 16वें साल से तो जरूर सीखना शुरू कर देना चाहिए। यही सीख परिवार, समाज, देश को खुद से ऊपर रखने की सोच देती है।

आध्यात्मिक रूप से देखा जाए तो ‘16’ का अंक पूर्णता का प्रतीक माना जाता है। यह इस बात का प्रतीक है कि पूर्णता का चक्र ही सृष्टि को निरंतर चलायमान बनाए रखता है। जन्म से मरण का चक्र पूर्ण होता है तभी जीवन की निरंतरता बनी रहती है। इसी तरह सफलता-असफलता-सफलता का चक्र जीवन को सफल बनाएगा।

ज्योतिष शास्त्र में भी अंक ‘16’ का

ज्योतिष शास्त्र में भी अंक ‘16’ का संबंध ज्ञान और दिव्य शक्ति से बताया गया है। टैरो कार्ड पढ़ कर भविष्य बताने वाले भी 16वें कार्ड को ‘टावर कार्ड’ कहते हैं जो अचानक आने वाले परिवर्तन और नई चीजों के सामने आने से जुड़ा है। यह भी इसी बात का प्रतीक है कि पुरानी विचारधारा पीछे छूट जाती है और नए विचार पनपते हैं।

अंकशास्त्र भी ‘16’ को बुद्धि, तरक्की और खुद में बदलाव से जोड़ कर देखता है। 16 के मूलांक (1 + 6) ‘7’ को भी आत्ममंथन और सत्य की खोज से जोड़कर देखा जाता है।

16 अंक की कहानी

गणित के लिहाज से देखें तो ‘16’ चार का पूर्ण वर्ग (4 × 4 = 16) है। यह पूर्ण सामंजस्य, संतुलन और समरसता का प्रतीक है।
कोई किसी भी नजरिए से देखे, लेकिन आप तो मुझे अलग-अलग रूप में अपनी दिनचर्या में भी शामिल कर सकते हैं। जैसे- ’16 मिनट के लिए खुद से संवाद’, ’16 मिनट समाज के नाम’ या आपको जो भी अच्छा लगे। यह समर्पण आपको और आपके जरिए समाज को भी आगे ले जाएगा।

16 से जुड़े 8 तथ्य

दुनिया के कई देश 16 साल की उम्र में शादी करने, गाड़ी चलाने आदि की इजाजत देते हैं। कई जगह 16 वर्ष की उम्र में पढ़ाई छोड़ने की अनुमति भी है। कई देश इस उम्र में शादी की इजाजत देते हैं। अमेरिका में लड़कियों के 16 साल की उम्र होने पर "स्वीट 16 पार्टी" का चलन है।

  • केटरपिलर के 16 पैर, जिनमें से तीन जोड़ी ही असली होते हैं।
  • महिला ऑस्ट्रेलियन रूल्स फुटबॉल लीग में 16 खिलाड़ियों की टीम, जबकि पुरुष लीग में 18 खिलाड़ी होते हैं।
  • केंटकी में‘सिक्स्टीन’नाम से ऐसे इलाके हैं जहां सरकार का कोई परतिनिधि नहीं होता।
  • लुई16वें फ्रांस के अंतिम राजा।
  • शतरंज में प्रत्येक खिलाड़ी के पास 16 मोहरे।
  • एक रुपया = 16 आना, एक पाउंड = 16 आउंस।
  • सनातनी परंपरा में 16 कलाओं, संस्कार, शृंगार, पूजा विधि आदि का जिक्र है।

आध्यात्मिक और शोध में रुचि - डॉ. अनीश व्यास, ज्योतिषी

16=1+6=7. यह लोगों को आध्यात्मिक और शोध में रुचि रखने वाला बनाता है।

Updated on:
16 Feb 2025 07:46 am
Published on:
16 Feb 2025 07:46 am