धर्म/ज्योतिष

Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग 26 जनवरी 2026: सोमवार का चौघड़िया, तिथि, नक्षत्र, राहु काल, दिशा शूल, भीष्माष्टमी व गणतंत्र दिवस

Aaj Ka Panchang 26 January 2026: आज का पंचांग 26 जनवरी 2026, सोमवार को जानें शुभ चौघड़िया, तिथि, नक्षत्र, योग, करण, राहु काल, दिशा शूल, उपाय, व्रत-त्योहार, चंद्र राशि और आज जन्मे बच्चों की राशि व नामाक्षर। भीष्माष्टमी, दुर्गाष्टमी और भारतीय गणतंत्र दिवस का संयोग।

2 min read
Jan 25, 2026
Aaj Ka Panchang 26 January : आज का पंचांग सोमवार, 26 जनवरी 2026 (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

Aaj Ka Panchang 26 January 2026:आज का पंचांग सोमवार, 26 जनवरी 2026 को धार्मिक, ज्योतिषीय और राष्ट्रीय दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। इस दिन भीष्माष्टमी, दुर्गाष्टमी और भारतीय गणतंत्र दिवस 9Republic Day) का शुभ संयोग बन रहा है। पंचांग के माध्यम से आप दिन की तिथि, नक्षत्र, योग, करण, शुभ चौघड़िया, राहु काल, दिशा शूल, चंद्र राशि तथा आज जन्मे बच्चों की राशि और नामाक्षर की संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, जिससे दिनभर के कार्य शुभ और सफल बनाए जा सकें। आज का टैरो राशिफल पढ़े

ये भी पढ़ें

Grahan 2026 : त्योहार पर ग्रहण का साया, 2026 का इकलौता भारत में दिखने वाला ग्रहण बिगाड़ेगा इस बड़े पर्व का मजा

आज का पंचांग, सोमवार, 26 जनवरी, 2026 | Aaj Ka Panchang

क्रमविवरण (Field)मान (Value)
1विक्रम संवत्2082
2संवत्सर नामसिद्धार्थ
3शक संवत्1947
4हिजरी सन्1447
5मु. मास6 सावान
6अयनउत्तरायण
7ऋतुशिशिर ऋतु
8मासमाघ
9पक्षशुक्ल
आज का पंचांग, सोमवार, 26 जनवरी, 2026

आज का श्रेष्ठ चौघड़िया

  • अमृत का चौघड़िया – सूर्योदय से 8:39 तक
  • शुभ का चौघड़िया – 9:59 से 11:19 तक
  • चर का चौघड़िया – 1:59 से 3:19 तक
  • लाभ का चौघड़िया – 3:19 से सूर्यास्त तक
  • अमृत का चौघड़िया – 3:19 से सूर्यास्त तक

तिथि – अष्ठमी तिथि रात्रि 9.18 तक होगी तदुपरान्त नवमी तिथि होगी ।

दिशा शूल - आज पूर्व में दिशा शूल रहेगा। इसलिए आज पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।

उपाय - यदि पूर्व दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व दूध पीकर या दही व गुड़ का सेवन कर, शुभ शगुन लेकर यात्रा प्रारम्भ करें।

आज का राहु काल

राहु काल - (मध्यमान से) दिन 7.30 से 9.00 तक

उपाय - राहु काल में शुभ कार्यों का प्रारंभ नहीं करना चाहिए। यदि कार्य को टाला जाना संभव ना हो तो प्रातःकाल सूर्योदय कालीन सूर्य के दर्शन करके ही कार्य प्रारंभ करें। इससे राहुकाल का दुष्प्रभाव कम होगा।

नक्षत्र – अश्विनी नक्षत्र दिन 12.33 तक रहेगा तदुपरान्त भरणी नक्षत्र होगा ।

योग – साध्य योग दिन 9.11 तक रहेगा तदुपरान्त शुभ योग अंतरात्रि 6.20 तक रहेगा तदुपरान्त शुक्ल योग रहेगा ।

करण – विष्टि करण दिन 10.14 तक रहेगा तदुपरान्त बव करण रहेगा।

विशिष्ट योग - महापात योग दिन 12-15 से सायं 5-05 तक,

व्रत / दिवस विशेष – भद्रा दिन 10-14 तक, भीष्माष्टमी, दूर्गाष्टमी, भारतीय गणतंत्र दिवस, गंडमूल दिन 12-23 तक,

चन्द्रमा – आज सम्पूर्ण दिन रात्रि मेष राशि में होगा ।

ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन –

आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि मेष होगी ।
आज दिन 12.33 तक जन्म लेने वाले बच्चों का अश्विनी नक्षत्र होगा तदुपरान्त भरणी नक्षत्र होगा ।
आज जन्मे बच्चों का स्वर्ण पाद होगा ।
आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर ला, ली, लू, ले, लो पर रखे जा सकते हैं।

मेष राशि अग्नि तत्त्व व क्षत्रिय स्वभाव राशि है। इसके स्वामी ग्रह मंगल हैं। इस राशि में जन्मे बच्चे दबंग, साहसी, कुटुंब का पालन करने वाले, कार्यारम्भ में रूचि रखने वाले, हमेशा सक्रिय, चुनौतियों को स्वीकार करने वाले, जुझारू और थोड़े जल्दबाज होते हैं। शारीरिक सौष्ठव को बनाये रखने के लिए सदा क्रियाशील रहते हैं। इनका शरीर स्वास्थ होता हैं। व्यवहार से साहसी व तेजस्वी होते हैं। इनकी स्मरण शक्ति तेज होती हैं। ऐसे जातक परोपकारी, कोमल स्वभाव, तेजस्वी, सुशील, सभी के चित को प्रसन्न करने वाले,साहसी, उधमी एवं परिश्रमी होते हैं। ये स्वतंत्र विचार वाले होते हैं। इनकी स्मरणशक्ति भी तेज़ होती हैं।

ये भी पढ़ें

Saptahik Rashifal: साप्ताहिक राशिफल : कर्क और सिंह राशि वालों पर होगी धनवर्षा, व्यापार में बढ़ेगी शुभता, जानें भाग्यशाली अंक और रंग

Published on:
25 Jan 2026 03:12 pm
Also Read
View All

अगली खबर