12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टैरो राशिफल 25 जनवरी 2026: आज चमकेगा इन राशियों का भाग्य! टैरो कार्ड्स से जानें किसे मिलेगा लाभ और कहां बरतनी होगी सावधानी

Tarot Rashifal 25 January 2026:  टैरो राशिफल 25 जनवरी 2026: भानु सप्तमी, रथ सप्तमी और नर्मदा जयंती पर जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का टैरो भविष्यफल।

3 min read
Google source verification
Tarot Rashifal 25 January 2026

Tarot Rashifal 25 January 2026 : टैरो राशिफल 25 जनवरी 2026: (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

Tarot Rashifal 25 January 2026: टैरो राशिफल 25 जनवरी 2026, रविवार: आज का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत विशेष है। आज भानु सप्तमी, रथ सप्तमी और नर्मदा जयंती का पावन संयोग बन रहा है। आज सूर्य देव मकर राशि में विराजमान रहेंगे, जबकि चंद्रमा मीन राशि से मेष राशि में गोचर करेंगे। टैरो कार्ड्स के अनुसार आज का दिन कुछ राशियों के लिए लाभ और अवसर लेकर आएगा, वहीं कुछ राशियों को प्रेम, स्वास्थ्य और धन के मामलों में सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। आइए जानते हैं टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा से मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का टैरो राशिफल।

मेष टैरो राशिफल (Today Tarot Card Reading Aries)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मेष राशि के लोगों के लिए दिन प्रेम संबंधों के मामले में कुछ खास नहीं दिखाई दे रहा है। इसलिए आज कोशिश करें की आप इनसे संबंधित मामलों को निर्णायक मोड पर लाने की आवश्यकता नहीं, आत्मविश्वास की कमी बनेगी।

वृषभ टैरो राशिफल (Today Tarot Card Reading Taurus)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के लोगों के लिए आज भाई, बहन, बंधु-बांधवों से विचार के तालमेल का अभाव बनेगा, सहकर्मियों से भी संबंध में गडबडी आएगी। व्यक्तित्व कमजोर दिखाई देगा।

मिथुन टैरो राशिफल (Today Tarot Card Reading Gemini)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के लोगों के लिए फिलहाल, कामकाज में कुछ झंझट उपस्थित होंगे , झंझटों को सुलझाने में प्रभाव की कमजोर स्थिति के कारण दिक्कत आएगी। इसलिए शॉर्टकट का सहारा न लेकर सुरक्षित राह पर चलें।

आज का राशिफल, रविवार, 25 जनवरी 2026

कर्क टैरो राशिफल (Today Tarot Card Reading Cancer)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कर्क राशि के लोगों के लिए फिलहाल, धन संबंधित मामलों में स्थिति थोड़ी कमजोर रहने वाली है। आज आपका इसे मजबूत बनाने का हर प्रयास बेकार होगा, माता पक्ष के किसी कार्यक्रम में बाधा उपस्थित होगी।

सिंह टैरो राशिफल (Today Tarot Card Reading Leo)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के जातकों को आज लाभ प्राप्ति की कई संभावनाएं मिलेंगी। इसलिए आप चाहें तो रिस्क लेने की कोशिश कर सकते हैं। हालांकि, आज आपका काम पर फोकस कम ही रहेगा।

कन्या टैरो राशिफल (Today Tarot Card Reading Virgo)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में काफी अच्छा रहेगा। साथ ही आज आप अपनी मनमर्जी के मुताबिक खर्च करेंगे। आज आप शापिंग आदि के लिए जा सकते हैं जिससे आपको सुख मिलेगा। वहीं, आज आपको किसी बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान से लाभ हो सकता है।

तुला टैरो राशिफल (Today Tarot Card Reading Libra)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि तुला राशि के जातकों को आज कोशिश करनी है कि आप ज्यादा से ज्यादा समय अपने काम पूरा करने में ही बीताएं दूसरों के मामलों में पड़ने से आप अपने लिए ही मुसीबत बढ़ाएंगे। आपको दूसरों की समस्याओं में पड़ने से हानि हो सकती है।

वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Today Tarot Card Reading)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृश्चिक राशि के लोगों के लिए दिन आज उनके पक्ष में नहीं दिखाई दे रहा है। आज आपको कार्य क्षेत्र में भी विपरीत स्थितियों का सामना करना पड़ेगा। हालांकि, आज दोपहर बाद आपकी स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा और आप राहत की सांस ले पाएंगे।

धनु टैरो राशिफल (Today Tarot Card Reading Sagittarius)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के जातकों की शुरुआत में पारिवारिक सदस्यों से मतभेद और विवाद बढ़ सकता है। आज आपके खर्चे अधिक होने और लाभ में कमी होने के कारण आप मानसिक रूप से अशांत महसूस कर सकते है।

मकर टैरो राशिफल (Capricorn Today Tarot Card Reading)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि आज मकर राशि के जातकों का अपने जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। आज कोशिश करें की आप वाहन चलाने में विशेष रूप से सावधानी रखें। साथ ही अपने रुचि धार्मिक कार्यों में अधिक बनाकर रखें।

कुंभ टैरो राशिफल (Today Tarot Card Reading Aquarius)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कुंभ राशि के लोगों के लिए दिन थोड़ा मुश्किल भरा रह सकता है। दरअसल, आज आपकी किसी लापरवाही या गलती की वजह से परिवार में अशांति बढ़ सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

मीन टैरो राशिफल (Today Tarot Card Reading Pisces)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि आज मीन राशि के जातक अपनी सेहत को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य हानि व शारीरिक पीड़ा से ग्रस्त हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन का भी योग है। धन खर्च और मानसिक उद्वेग हो सकते हैं।