12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kal Ka Tarot Rashifal : टैरो राशिफल 13 फरवरी 2026: विजया एकादशी पर मेष-कुंभ को धन-लाभ, बाकी रहें सावधान

Today Tarot Rashifal 13 February 2026 13 फरवरी 2026 को विजया एकादशी, भीष्म द्वादशी व कुंभ संक्रांति पर टैरो राशिफल। मेष-कुंभ के लिए शुभ, बाकी सावधान। नीतिका शर्मा की भविष्यवाणी पढ़ें: परिवार, करियर, स्वास्थ्य टिप्स।

3 min read
Google source verification
Aaj Ka Tarot Rashifal

Aaj Ka Tarot Rashifal : Aaj Ka Tarot Rashifal : नीतिका शर्मा के अनुसार 13 फरवरी 2026 को सिंह राशि का टैरो राशिफल इस प्रकार है

Kal Ka Tarot Rashifal 13 February 2026: 13 फरवरी 2026, शुक्रवार को विजया एकादशी, भीष्म द्वादशी और कुंभ संक्रांति का दुर्लभ संयोग है। टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा के अनुसार, मेष और कुंभ राशि वालों के लिए भाग्यशाली दिन रहेगा, जबकि अन्य राशियों को सतर्क रहने की सलाह। घर-परिवार, करियर और स्वास्थ्य पर टैरो की गहन भविष्यवाणियां जानें।

मेष टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Aries)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज घर परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को मिलेगा। हालांकि, आपको कोशिश करनी है कि आप अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को अधिक रोचक बनाएं। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा।

वृषभ टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Taurus)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के लोगों को आज क्रोध और जलन पर काबू रखने की जरूरत है। साथ ही कोई भी काम जल्दबाजी में न करें। आपको नुकसान हो सकता है। साथ ही आपकी संतान के लिए भी हितकारी नहीं है।

मिथुन टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Gemini)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के जातक कोई भी ऐसा कार्य न करें जो आपको बोझ मालूम पड़े, अनावश्यक विवाद हो सकता है। आप अपने किसी नजदीकी सहयोगी के कारण परेशानी में पड़ सकते है, ध्यान रखें।

कर्क टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Cancer)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कर्क राशि के लोगों को आज कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। जिसकी वजह से आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि के कुछ लोग आज अपने समय किसी धार्मिक स्थल या अपने घर के पास किसी धार्मिक चर्चा में व्यतीत करेंगे।

सिंह टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Singh)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के लोगों को आप-अपने परिचितों के साथ लेन-देन में सावधानी बरतें अन्यथा बाद में संबंधों में गिरावट आ सकती है, मकान वाहन पर खर्च के योग बन रहे है।

कन्या टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Virgo)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के लोगों को नौकरी व्यवसाय में लेनदेन पर अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी। कार्य स्थल में साथियों के सहयोग से बिगड़े काम बनेंगे।

तुला टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Libra)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के लोगों को शिक्षा प्रतियोगिता और संतान की ओर से संतोषजनक परिणाम प्राप्त हो सकेंगे। परिवार में किसी के प्रति अकारण क्रोध आ सकता है।

वृश्चिक टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Scorpio)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, वृश्चिक राशि के लोगों को दैनिक मामलों में बेवजह की बहस सहयोगियों के साथ विवाद और झगड़े को जन्म दे सकती है। ध्यान रखें की आप आज नई चीजें सीखने की कोशिश करें। नई चीजें सीखते रहें तो आप समय के साथ आगे बढ़ेंगे।

धनु टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Dhanu)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के लोग आज महत्वाकांक्षा या काम पर दिशा की कमी महसूस होगी। आपको आज खुद पर अधिक ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखना होगा।

मकर टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Makar)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के जातकों का कई समस्याओं या मतभेदों से आमना-सामना करना पड़ सकता है। जिसके कारण आप थोड़ा असहज महसूस करेंगे। अनावश्यक वाद विवाद से बचें।

कुंभ टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Kumbh)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के लोग एक व्यस्त और खुशहाल दिन रहने वाला है। नए अवसर आपके सामने आएंगे की गई यात्रा वांछित परिणाम लाएगी। आकस्मिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं।

मीन टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Pisces)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के जातकों को आज किसी विशेष कार्य की चिंता रह सकती है। व्यर्थ की प्रतिस्पर्धा न करें। अजनबियों से सावधान रहें। व्यापार में नुकसान हो सकता है।