12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Panchang : आज का पंचांग 13 फरवरी 2026: विजया एकादशी व्रत, शुभ चौघड़िया, राहुकाल, दिशाशूल

Today Panchang February 13, 2026 : 13 फरवरी 2026 (शुक्रवार) का पंचांग: विक्रम संवत 2082, फाल्गुन कृष्ण पक्ष, विजया एकादशी व्रत, चर चौघड़िया सूर्योदय से 8:32 तक, राहुकाल 10:30-12:00, पश्चिम दिशाशूल। शुभ योग, नक्षत्र, जन्म नामाक्षर भ-फा।

2 min read
Google source verification
Aaj Ka Panchang 13 February

Aaj Ka Panchang 13 February : आज का पंचांग 13 फरवरी 2026 (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

Aaj Ka Panchang 13 February 2026 : शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को फाल्गुन कृष्ण पक्ष की विजया एकादशी है, जब चंद्रमा धनु राशि में रहता है। शुभ चौघड़िया जैसे चर (सूर्योदय-8:32), लाभ-अमृत (8:32-11:18) और शुभ (12:41-14:04) में विवाह-ग्रहप्रवेश जैसे कार्य करें। राहुकाल 10:30-12:00 और पश्चिम दिशाशूल से बचें; उपाय के लिए घी-खीर ग्रहण करें।

आज का पंचांग शुक्रवार, 13 फरवरी, 2026 | Today Panchang 13 February 2026

क्रम संख्याविवरण का प्रकारजानकारी
1विक्रम संवत्2082
2संवत्सर नामसिद्धार्थ
3शक संवत्1947
4हिजरी सन्1447
5मुस्लिम मास24 सावान
6अयनउत्तरायण
7ऋतुशिशिर ऋतु
8मासफाल्गुन
9पक्षकृष्ण

आज का चौघड़िया

आज चर का चौघड़िया सूर्योदय से 8.32 तक रहेगा, लाभ व अमृत के चौघड़िये क्रमशः 8.32 से 11.18 तक रहेंगे. शुभ का चौघड़िया 12.41 से 2.04 तक रहेगा. चर का चौघड़िया 4.50 से सूर्यास्त तक रहेगा. इन चौघड़ियों में शुभ कार्य प्रारम्भ किए जा सकते हैं।

दिशा शूल - आज पश्चिम दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए आज पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।

उपाय - यदि पश्चिम दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व शुद्ध घी, खीर या दूध व चावल से बने खाने का सेवन करके, शुभ शगुन लेकर यात्रा प्रारम्भ करें।

राहु काल वेला - (मध्यमान से) दिन 10.30 से 12.00 तक रहेगा

उपाय - राहु काल में शुभ कार्यों का प्रारंभ नहीं करना चाहिए। यदि कार्य को टाला जाना संभव ना हो तो दूध या दूध से बनी चीजों का सेवन करके ही कार्य प्रारंभ करें। इससे राहुकाल का दुष्प्रभाव कम होगा।

तिथि – एकादशी तिथि दिन 2.26 तक होगी तदुपरान्त द्वादशी तिथि होगी ।

नक्षत्र – मूल नक्षत्र दिन 4.13 तक होगा तदुपरान्त पूर्वाषाढा़ नक्षत्र होगा ।

योग – वज्र योग रात्रि 3.23 तक रहेगा तदुपरान्त सिद्धि योग रहेगा ।

करण – बालव करण दिन 2.26 तक रहेगा तदुपरान्त कौलव करण रहेगा।

विशिष्ट योग – कुमारयोग सूर्योदय से दिन 2-26 तक, राजयोग सायं 4-13 से सूर्योदय तक,

व्रत / दिवस विशेष – विजया एकादशी व्रत, सूर्य की फाल्गुन संक्रांति पुण्यकाल पूर्वाह्न में, विश्व रेडियो दिवस, गंडमूल दिन 4-13 तक,

चन्द्रमा – आज सम्पूर्ण दिन रात्रि धनु राशि में होगा ।

ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन

आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि धनु होगी ।
आज दिन 4.13 तक जन्म लेने वाले बच्चों का मूल नक्षत्र होगा तदुपरान्त पूर्वाषाढा़ नक्षत्र होगा ।
आज जन्मे बच्चों का ताम्र पाद होगा ।
आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर भ, भी, भू, धा, फा, पर रखे जा सकते हैं।

धनु राशि के स्वामी बृहस्पति होने से व्यक्ति ज्ञानी व समझदार होता हैं परंतु गुस्सा जल्दी करते हैं। हैं। इनमें विवेक, शक्ति और पराक्रम होता हैं। सौम्य शांत, सरल स्वभाव, धार्मिक प्रकृति, उदार हृदय, परोपकारी, संवेदनशील, करुणा, दया आदि भावनाओं से युक्त होते हैं। इनमें दुसरो के मनोभावों को जान लेने की विशेष क्षमता होती हैं। ऐसे लोग अध्यापक, धर्म-प्रचारक, राजनीतिक, वैध-ड़ाक्टर, वकील और पुस्तक का व्यवसाय करने वाले होते हैं। ये दूर की सोच सोचते हैं और भलाई करने में हमेशा तैयार रहते हैं। इस राशि से प्रभावित व्यक्ति में बौद्धिक एवं मानसिक शक्ति प्रबल होती हैं।