धर्म/ज्योतिष

Panchang 3 April : 3 अप्रैल का पंचांग (शुक्रवार) : जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशा शूल और आज का दिन कैसा रहेगा

Aaj Ka Panchang 3 April 2026 : आज का पंचांग 3 अप्रैल 2026 (शुक्रवार): जानें शुभ चौघड़िया, राहुकाल, तिथि, नक्षत्र, योग, दिशा शूल और आज के शुभ मुहूर्त। सही समय पर कार्य शुरू कर सफलता पाएं।

2 min read
Apr 02, 2026
Aaj Ka Panchang 3 April 2026 : आज का पंचांग 3 अप्रैल 2026 शुक्रवार का पूरा विवरण (फोटो सोर्स: Gemini AI)

Aaj Ka Panchang 3 April 2026 : आज का पंचांग 3 अप्रैल 2026, शुक्रवार के दिन के शुभ-अशुभ समय और ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति की विस्तृत जानकारी प्रदान करता है। आज वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है, जो सुबह 8:43 बजे तक रहेगी, इसके बाद द्वितीया तिथि प्रारंभ होगी। आज चित्रा नक्षत्र रात्रि 7:25 बजे तक रहेगा, तत्पश्चात स्वाती नक्षत्र शुरू होगा।

दिन में व्याघात योग दोपहर 2:08 बजे तक रहेगा, जिसके बाद हर्षण योग प्रारंभ होगा। साथ ही, आज प्रातः 8:43 बजे से सायं 7:25 बजे तक राजयोग का विशेष संयोग बन रहा है, जो अत्यंत शुभ माना जाता है।

ये भी पढ़ें

Bhagyank Numerology : भाग्यांक 1, 4 और 7 वाले लोग बनते हैं सबसे सफल! जानें अपना Destiny Number और सफलता का राज

यदि आप आज कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो चर, लाभ, अमृत और शुभ चौघड़िया के समय विशेष रूप से लाभकारी रहेंगे। वहीं पश्चिम दिशा में यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है क्योंकि आज दिशा शूल पश्चिम में है।

आज का पंचांग शुक्रवार 3 अप्रैल, 2026 | Aaj Ka Panchang 3 April 2026

  • विक्रम संवत् - 2083
  • संवत्सर नाम – रौद्र
  • शक संवत् – 1948
  • हिजरी सन् – 1447
  • मु. मास – 14 सव्वाल
  • अयन – उत्तरायण
  • ऋतु – बसंत ऋतु
  • मास – वैशाख
  • पक्ष – कृष्ण

आज का शुभ चौघड़िया

क्रमचौघड़िया प्रकारसमय अवधिटिप्पणी
1चरसूर्योदय – 7:52 AMशुभ
2लाभ7:52 AM – 9:25 AMशुभ
3अमृत9:25 AM – 10:58 AMअत्यंत शुभ
4शुभ12:30 PM – 2:03 PMशुभ
5चर5:08 PM – सूर्यास्तशुभ

दिशा शूल - आज पश्चिम दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए आज पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।
राहु काल वेला - (मध्यमान से) दिन 10.30 से 12.00 तक रहेगा
तिथि – प्रतिपदा तिथि दिन 8.43 तक होगी तदुपरान्त द्वितीया तिथि होगी ।
नक्षत्र – चित्रा नक्षत्र रात्रि 7.25 तक होगा तदुपरान्त स्वाती नक्षत्र होगा ।
योग – व्याघात योग दिन 2.08 तक रहेगा तदुपरान्त हर्षण योग रहेगा ।
करण – कौलव करण दिन 8.43 तक रहेगा तदुपरान्त तैतिल करण रहेगा।
विशिष्ट योग – राजयोग प्रातः 8-43 से साय 7-25 तक
व्रत / दिवस विशेष – एकलिंग जी पाटोत्सव उदयपुर (राज.), गुड़ फ्राईडे,
चन्द्रमा – आज प्रातः 6.29 तक कन्या राशि में होगा तदुपरान्त तुला राशि में प्रवेश होगा ।

ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन

आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज प्रातः 6.29 तक जन्म लेने वाले बच्चों की राशि कन्या होगी तदुपरान्त तुला राशि होगी ।
आज रात्रि 7.25 तक तक जन्म लेने वाले बच्चों का चित्रा नक्षत्र होगा तदुपरान्त स्वाती नक्षत्र होगा ।
आज जन्मे बच्चों का रजत पाद होगा ।
आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर पो, र, री, रू, रे पर रखे जा सकते हैं।

कन्या राशि का स्वामी बुध होता हैं। ये लोग अकाउंटेंट, बैंकिंग, ट्रेडिंग, अध्यापन और ज्योतिष का काम करना पसंद करते हैं और अच्छे लेखक भी होते हैं। इनकी वाणी व वाक् शक्ति में कुशलता होती हैं। ये कोमल स्वभाव के होते हैं। संगीत, कला-साहित्य, प्रियभाषी, अध्यापन, लेखन, क्रय-विक्रय में कुशल होते हैं। हैं।

तुला राशि का स्वामी शुक्र होता हैं। यह सौम्य व भावुक होते हैं। इन्हें देश-विदेश घूमने का शौक होता है, किसी के अधीनस्थ रह कर कार्य करना पसंद करते हैं। यह एक स्थान पर टिक कर नहीं रहते। ये सुंदरता पसंद होते हैं और कलात्मक होते हैं। इनका स्वभाव आकर्षक होता हैं। ये न्यायशील, बुद्धिमान, तर्कशील एवं सर्तक रहने वाला होते हैं।

ये भी पढ़ें

Hanuman Jayanti 2026 Upay : इन 5 उपायों से बरसेगी हनुमान जी की कृपा, हर संकट से मिलेगी मुक्ति

Published on:
02 Apr 2026 12:45 pm
Also Read
View All

अगली खबर