धर्म/ज्योतिष

Budh Gochar 2026 Meen Rashi : बुध का नीच राशि में गोचर: पंडित जी से जानिए इस गोचर का सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव

Mercury Transit 11 April 2026 : 11 अप्रैल 2026 से बुध मीन राशि में गोचर करेंगे। जानें इस गोचर का 12 राशियों, धन, करियर, शेयर मार्केट और स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ेगा और कौन से उपाय लाभ देंगे।

4 min read
Apr 05, 2026
Budh Gochar 2026 Meen Rashi : 11 अप्रैल से बुध मीन राशि में जा रहे हैं… (फोटो सोर्स: Gemini AI)

Budh Gochar in Pisces 2026, Mercury Transit 11 April 2026 : ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को एक शुभ ग्रह माना जाता है। बुध ग्रह मिथुन एवं कन्या राशि के स्वामी हैं। बुध ग्रह सूर्य और शुक्र के साथ मित्र भाव से तथा चंद्रमा से शत्रुतापूर्ण और अन्य ग्रहों के प्रति तटस्थ रहता है। वैदिक ज्योतिष में बुध देव को वाणी, बुद्धि और व्यापार का दाता कहा जाता है। मान्यता है जिन लोगों की कुंडली में बुध देव की स्थिति सकारात्मक होती है। बुध ग्रह कि शुभ स्थिति जातक को व्यवहारिक, वाक्पटु बनती है जो उनके जीवन में अच्छे परिणाम लेकर आते हैं।

ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार 11 अप्रैल से बुध (Budh Gochar 2026) अपनी नीच राशि मीन में गोचर करेंगे। इस दौरान बुध कमजोर अवस्था में रहेंगे। वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो उसका सीधा प्रभाव पृथ्वी और मानव जीवन पर पड़ता है। इसलिए बुध का गोचर सभी राशियों के जातकों के आर्थिक विकास पर भी काफी पड़ता है। बुध के मीन राशि में गोचर करते ही राशि के जातकों को अच्छा धनलाभ हो सकता है।

ये भी पढ़ें

Weekly Rashifal 5 April to 11 April 2026 : साप्ताहिक राशिफल 5–11 अप्रैल 2026: तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन का साप्ताहिक भविष्यफल

बुध गोचर मीन राशि में 11 अप्रैल को | Budh Gochar 2026 Meen Rashi

बुध कुंभ राशि से निकलकर गुरु की राशि मीन में प्रवेश करने जा रहे हैं। 30 अप्रैल तक बुध मीन राशि में ही गोचर करेंगे। बुध के लिए मीन राशि नीच राशि मानी गई है। नीच राशि में आने पर बुध कमजोर अवस्था में आ जाते हैं। बुध बुद्धि और वाणी का कारक है इसलिए इसके राशि परिवर्तन से व्यक्ति की सोचने-समझने की क्षमता में स्पष्ट बदलाव देखने को मिलता है। इस गोचर के दौरान जहां कुछ लोग अधिक संवेदनशील हो सकते हैं वहीं कुछ लोगों को निर्णय लेने में कठिनाई महसूस होगी।

बुध ग्रह मिथुन और कन्या राशि का स्वामी है। बुध सूर्य का निकटतम ग्रह है। बुध ग्रह को बुद्धि का प्रदाता कहा गया है। बुध ग्रह के लक्षण की बात करें तो यह व्यक्ति में बुद्धि, विवेक, हाज़िर जवाबी और हास्य–विनोद का प्रतिनिधित्व करता है। यह एक शुभ ग्रह है लेकिन कुछ स्थितियों में बुध अशुभ ग्रह में बदल सकता है। बुध कम्युनिकेशन का ग्रह है। बुध ग्रह के अधिदेवता भगवान विष्णु हैं। बुध व्यापार के देवता तथा व्यापारियों के रक्षक हैं। बुध चन्द्र और तारा के पुत्र है। बुध सौरमंडल के ग्रहों में सबसे छोटा और सूर्य से निकटतम है। बुध के हाथों में तलवार, ढाल, गदा तथा वरमुद्रा धारण की हुई है।

बुध के राशि परिवर्तन से क्या होगा असर

बुध के राशि परिवर्तन से लोगों में रचनात्मकता बढ़ेगी। शेयर मार्केट बढ़ने की संभावना है। बाजार में खरीदारी बढ़ सकती है। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। अनाज और खाने की चीजों के दाम बढ़ सकते हैं। बड़े देशों के बीच इंपोर्ट-एक्सपोर्ट बढ़ेगा। बड़े एग्रीमेंट या बिजनेस समझौते होने के योग बन रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लेन-देन बढ़ेगा।

कुछ देशों की करंसी मजबूत होगी। कुछ बड़े देश नई व्यापारिक रणनीति पर काम शुरू कर सकते हैं। पड़ोसी देशों से तनाव बढ़ेगा। अनचाही घटनाएं होगी। वाद विवाद ज्यादा होंगे। भूकंप आगजनी रेल और वायुयान दुर्घटना होगी। आंखों एवं त्वचा के रोग बढ़ेंगे। सोने की कीमत और विदेशी करेंसी में उतार-चढ़ाव रहेगा। पेट्रोल, डीजल और तेल के दाम बढ़ने का अनुमान है।

बुध के उपाय

कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास ने बताया कि बुध से पीड़ित व्यक्ति को मां दुर्गा की आराधना करनी चाहिए। बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए और साबूत हरे मूंग का दान करना चाहिए। बुधवार के दिन गणपति को सिंदुर चढ़ाएं। बुधवार के दिन गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं। दूर्वा की 11 या 21 गांठ चढ़ाने से फल जल्दी मिलता है। पालक का दान करे। बुधवार को कन्या पूजा करके हरी वस्तुओं का दान करे।

आइए भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा.अनीष व्यास से जानते हैं बुध के इस गोचर का सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव।

मेष राशि

बिजनेस और नौकरी में सफलता के योग बन रहे हैं। दुश्मनों पर जीत मिल सकती है। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृष राशि

रोजमर्रा के कामों में मेहनत बढ़ेगी लेकिन फायदा भी हो जाएगा। सेहत संबंधी उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।

मिथुन राशि

इस गोचर के दौरान नई जॉब का प्रस्ताव आ सकता है। यदि आप अभी कहीं कार्यरत हैं तो वहां पदोन्नति की संभावना है। व्यापार में भी आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। नए व्यवसायिक संबंध बन सकते हैं और व्यापार का विस्तार हो सकता है।

कर्क राशि

धन लाभ तो होगा, लेकिन खर्चा भी बना रहेगा। सोच-समझकर बोलें। राज की बातें उजागर हो सकती हैं।

सिंह राशि

नौकरी या प्रोफाइल में बदलाव की संभावना है इसलिए जो लोग स्विच करने की उम्मीद कर रहे हैं वे इस अवधि के दौरान योजना बना सकते हैं। आपको अपने माता-पिता या रिश्तेदारों से नकद या वस्तु के रूप में अचानक लाभ मिल सकता है।

कन्या राशि

सुख बढ़ेंगे। लेकिन माता की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी। यात्राओं में सावधानी रखें। प्रॉपर्टी संबंधी कामों में सफलता मिलने के योग हैं।

तुला राशि

कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। सोच-समझकर बोलें और सावधानी से कोई भी फैसला लें।

वृश्चिक राशि

जो फैसले लेंगे उनमें सफलता मिलेगी। नौकरी और बिजनेस संबंधी यात्रा होने के योग बनेंगे। भाई-बहनों या दोस्तों से विवाद होने की आशंका है।

धनु राशि

शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। प्रेम विवाह करना चाह रहे हो तो अवसर अनुकूल है।

मकर राशि

रोजमर्रा के कामों में सफलता तो मिलेगी, लेकिन उलझनें भी बढ़ती जाएंगी। नौकरीपेशा लोगों को सोच-समझकर फैसले लेने होंगे।

कुंभ राशि

आपको आकस्मिक धनलाभ या रुका हुआ धन प्राप्त होने की संभावना है। यदि आपका व्यापार विदेश तक विस्तृत है तो भी आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है। इस गोचर के दौरान आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

मीन राशि

प्रॉपर्टी और रोजमर्रा के कामों में फायदा हो सकता है। इनकम सोर्स बढ़ेंगे। रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। शेयर मार्केट में फायदा मिल सकता है।

अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहां दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। हम इसकी पूर्ण सटीकता या सफलता की गारंटी नहीं देते हैं। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।

ये भी पढ़ें

Baisakhi 2026 Date : बैसाखी का असली मतलब क्या है? 90% लोग नहीं जानते ये सच्चाई

Published on:
05 Apr 2026 11:35 am
Also Read
View All

अगली खबर