4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weekly Rashifal 5 April to 11 April 2026 : साप्ताहिक राशिफल 5–11 अप्रैल 2026: तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन का साप्ताहिक भविष्यफल

Weekly Rashifal 5 April to 11 April 2026 : 5 से 11 अप्रैल 2026 का साप्ताहिक राशिफल जानें। तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लिए करियर, धन, स्वास्थ्य और लव लाइफ से जुड़े सटीक भविष्यफल पढ़ें।

5 min read
Google source verification

भारत

image

Manoj Vashisth

image

Anish Vyas

Apr 04, 2026

Weekly Rashifal 5 April to 11 April 2026

Weekly Rashifal 5-11-april-2026: साप्ताहिक राशिफल (5 अप्रैल से 11 अप्रैल 2026) (फोटो सोर्स: Gemini AI)

Weekly Rashifal 5 April to 11 April 2026 :साप्ताहिक राशिफल 5 से 11 अप्रैल 2026: अप्रैल का यह सप्ताह (Weekly Rashifal) कई राशियों के लिए नए अवसर, चुनौतियां और बदलाव लेकर आ रहा है। जहां कुछ राशियों को करियर और धन के मामलों में लाभ मिलने के संकेत हैं, वहीं कुछ को स्वास्थ्य और रिश्तों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। इस सप्ताह ग्रहों की चाल आपके जीवन के विभिन्न क्षेत्रों नौकरी, व्यापार, शिक्षा और प्रेम संबंधों पर गहरा प्रभाव डाल सकती है।

भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास से जानिए तुला से लेकर मीन राशि तक इस सप्ताह (Weekly Rashifal) आपकी किस्मत क्या संकेत दे रही है और किन बातों का ध्यान रखकर आप अपने सप्ताह को बेहतर बना सकते हैं।

तुला साप्ताहिक राशिफल | Tula Rashi Weekly Rashifal 5 April to 11 April 2026

तुला राशि वालों के लिए अप्रैल माह का पहला सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में स्वास्थ्य संबंधी किसी समस्या के कारण आपका काम प्रभावित हो सकता है। इस अवधि में मौसमी बीमारियों के प्रति सचेत रहें। साथ ही इस दौरान अपने खान-पान का भी बहुत ध्यान रखें। इस दौरान आपको अपनी समस्याओं से मुंह मोड़ने की बजाय उनका समाधान ढूंढने का हरसंभव प्रयास करना चाहिए, अन्यथा भविष्य में आपको बड़ी समस्याओं और नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। जो छात्र पढ़ाई कर रहे हैं उनका मन पढ़ाई से भटक सकता है।

इच्छित सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत ही आखिरी विकल्प होगा। व्यापार से जुड़े लोगों को प्रतिस्पर्धियों से चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। बाजार में मंदी भी आपके लिए बड़ी परेशानी का कारण बनेगी। नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर सीनियर और जूनियर दोनों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने की जरूरत होगी। लव लाइफ को बेहतर बनाए रखने के लिए जल्दबाजी से बचें और सोच-समझकर आगे बढ़ें। मुश्किल समय में आपका जीवनसाथी आपका सहारा बनेगा।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल | Vrishchik Rashi Weekly Rashifal 5 April to 11 April 2026

वृश्चिक राशि वालों के लिए अप्रैल माह का पहले सप्ताह मिलाजुला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी खास काम को पूरा करने में आपको आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के दूसरे भाग तक अचानक कहीं से धन मिलने से आपकी यह समस्या आसानी से हल हो जाएगी। हालांकि इस सप्ताह आपको अपना पैसा बहुत सोच-समझकर खर्च करने की जरूरत होगी।

सप्ताह के मध्य में आपको कोर्ट-कचहरी या सरकार से जुड़े किसी मामले को लेकर काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस अवधि में किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में किसी लाभदायक योजना से जुड़ने का बड़ा कारण बनेगी। कार्यक्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से काम करना फायदेमंद रहेगा। यदि आप अपना कारोबार बढ़ाने की सोच रहे हैं तो अपनी क्षमता के अनुसार विस्तार करने का प्रयास करें।

लव लाइफ में खट्टी-मीठी तकरार बनी रहेगी और आपको अपने लव पार्टनर के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।

धनु साप्ताहिक राशिफल | Dhanu Rashi Weekly Rashifal 5 April to 11 April 2026

धनु राशि वालों के जीवन से जुड़ी मुश्किलें अप्रैल माह के पहले सप्ताह में आसान होती नजर आएंगी। सप्ताह की शुरुआत में किसी मित्र की मदद से लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। सप्ताह की शुरुआत में बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी ख़बर आपके और आपके परिवार के लिए खुशी का बड़ा कारण बनेगी।

सप्ताह के मध्य में आपको करियर, बिजनस या निजी काम के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद और रिश्तों के लिए शुभ साबित होगी। इस दौरान आपको घर की साज-सज्जा या मरम्मत पर अपनी जेब से अधिक पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं, जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है। हालांकि दोस्तों और शुभचिंतकों की मदद से आप अपने सभी काम समय पर और सही तरीके से पूरा करने में सफल रहेंगे।

धनु राशि के जो लोग अभी तक सिंगल हैं, उनके जीवन में किसी का आगमन हो सकता है। साथ ही पहले से चले आ रही लव लाइफ और अधिक प्रगाढ़ हो जाएंगे। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।

मकर साप्ताहिक राशिफल | Makar Rashi Weekly Rashifal 5 April to 11 April 2026

मकर राशि वालों के लिए अप्रैल माह का पहला सप्ताह अनुकूल साबित होगा। जो लोग लंबे समय से रोजगार की तलाश में थे, उनके लिए सप्ताह की शुरुआत शुभ साबित होगी। किसी मित्र की मदद से करियर और बिजनस से जुड़ी समस्याएं हल होंगी। कार्यक्षेत्र में स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आपको वरिष्ठों से आशीर्वाद और कनिष्ठों से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार से जुड़े जिन लोगों का पैसा बाजार में फंसा हुआ है वह इस सप्ताह अप्रत्याशित रूप से निकल सकता है। पूर्व में किसी योजना में किए गए निवेश से आपको लाभ मिल सकता है। भूमि-भवन से जुड़े विवाद में फैसला आपके पक्ष में हो सकता है।

सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा। किसी तीर्थ स्थान की यात्रा का संयोग भी बन सकता है। लव लाइफ में एक-दूसरे पर संदेह करने की बजाय बातचीत के जरिए मतभेदों और आशंकाओं को दूर करने का प्रयास करें। पति-पत्नी के बीच भावनात्मक लगाव बढ़ने से दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल | Kumbh Rashi Weekly Rashifal 5 April to 11 April 2026

कुंभ राशि वालों को अप्रैल माह के पहले सप्ताह में आलस्य और घमंड से बचना होगा। किसी भी काम को कल पर टालने की आदत आपके लिए बड़े नुकसान का कारण बन सकती है, ऐसे में अपने सभी काम समय पर पूरा करने का प्रयास करें। साथ ही घर हो या कार्यस्थल, लोगों को एक साथ रखें। साथ में कारोबार करने वाले लोगों को अपना कारोबार दूसरों के हाथों में छोड़ने से बचना चाहिए।

सप्ताह के दूसरे भाग में कुंभ राशि वालों को अचानक कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। इसे पूरा करने के लिए उन्हें अतिरिक्त प्रयास और कड़ी मेहनत की आवश्यकता होगी। परीक्षा और प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों को सप्ताह के अंत में कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

सप्ताह के दूसरे भाग में अपनी सेहत और रिश्ते दोनों का ध्यान रखें। इस दौरान अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह और भावनाओं को नजरअंदाज करने से बचें। लव लाइफ में विवाद की बजाय बातचीत से गलतफहमियां दूर करें। अपने वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाए रखने के लिए जीवनसाथी के लिए समय निकालें।

मीन साप्ताहिक राशिफल | Meen Rashi Weekly Rashifal 5 April to 11 April 2026

अप्रैल माह के पहले सप्ताह में मीन राशि वालों को सोचे हुए काम समय पर पूरा करने के लिए अधिक मेहनत और भागदौड़ करनी पड़ेगी। कुल मिलाकर इस सप्ताह आपको तब तक अपेक्षित सफलता नहीं मिलेगी जब तक आप अपने समय और ऊर्जा दोनों का ठीक से प्रबंधन नहीं करेंगे। आपका प्रमोशन का इंतजार खत्म हो सकता। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे थे तो इस हफ्ते आपको कहीं से बड़ा ऑफर मिल सकता है।

सप्ताह के मध्य में नौकरीपेशा लोगों के लिए आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। हालांकि, आय के साथ-साथ व्यय की भी अधिकता रहेगी। मीन राशि के जातकों को जमीन-जायदाद की खरीद-फरोख्त में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। ऐसी कोई भी डील करते समय अपने शुभचिंतकों से सलाह जरूर लें।

सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपने परिवार के साथ खुशी के पल बिताने के अवसर मिलेंगे। लव लाइफ के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए बेहद अनुकूल रहने वाला है। लव पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट पाकर आप खुश होंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।