3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weekly Tarot Horoscope 5 April To 11 April 2026: मेष, वृष, मिथुन समेत इन राशियों को मिलेगा बड़ा मौका, कुछ को रहना होगा अलर्ट

Weekly Tarot Horoscope 5 April To 11 April 2026: 5 से 11 अप्रैल 2026 का यह सप्ताह कई राशियों के लिए नए अवसर और बदलाव लेकर आने वाला है। टैरो कार्ड्स के संकेत बताते हैं कि जहां कुछ लोगों को करियर और धन में बड़ा फायदा मिलेगा, वहीं कुछ राशियों को सतर्क रहकर फैसले लेने होंगे।

2 min read
Google source verification

भारत

image

MEGHA ROY

Apr 03, 2026

Aries to Pisces Weekly Tarot,Weekly Tarot Horoscope

5 से 11 अप्रैल टैरो राशिफल|Patrika

Weekly Tarot Horoscope 5 April To 11 April 2026: यह सप्ताह बेहद खास है, क्योंकि ग्रहों के कई महत्वपूर्ण संयोग बन रहे हैं, जो पूरे सप्ताह को विशेष बना रहे हैं। अप्रैल के दूसरे सप्ताह में त्रिग्रही, मंगल आदित्य और बुधादित्य जैसे शक्तिशाली राजयोग बन रहे हैं, जो कई राशियों के जीवन में बड़े बदलाव के संकेत दे रहे हैं। इन ग्रहों की चाल का प्रभाव धन, करियर और सुख-शांति पर स्पष्ट रूप से देखने को मिल सकता है। टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा के अनुसार, ग्रहों की बदलती चाल मेष से कन्या राशि वालों के जीवन में सकारात्मक और महत्वपूर्ण परिवर्तन ला सकती।

मेष साप्ताहिक टैरो राशिफल (Aries Weekly Tarot Card Readings)

इस हफ्ते आपके अंदर छुपी रचनात्मकता बाहर आएगी और लोग आपके काम की सराहना करेंगे। आप खुद भी अपने काम की प्रगति देखकर संतुष्ट महसूस करेंगे। मन में शांति और आराम का भाव रहेगा। बस एक बात का ध्यान रखें काम में व्यस्तता के बीच अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा, जिससे आपको मानसिक सुकून मिलेगा।

वृषभ साप्ताहिक टैरो राशिफल (Taurus Weekly Tarot Card Readings)

आपके लिए यह सप्ताह काफी सकारात्मक संकेत दे रहा है। यदि आप कुछ खरीदारी या निवेश का सोच रहे हैं, तो समय अनुकूल है। नए लोगों से मुलाकात होगी जो आगे चलकर फायदेमंद साबित हो सकते हैं। काम को आराम से और संतुलित तरीके से करें जल्दबाजी से बचें। विद्यार्थियों के लिए समय खासतौर पर अच्छा है, पढ़ाई में आ रही रुकावटें धीरे-धीरे खत्म होंगी और परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे।

मिथुन साप्ताहिक टैरो राशिफल (Gemini Weekly Tarot Card Readings)

इस सप्ताह कुछ काम आखिरी समय पर अटक सकते हैं, जिससे थोड़ी निराशा हो सकती है। खासकर प्रॉपर्टी या जमीन से जुड़े मामलों में निर्णय सोच-समझकर लें, वरना नुकसान हो सकता है। अगर कहीं बाहर जाने की योजना बना रहे हैं, तो घर की सुरक्षा का ध्यान जरूर रखें। परिवार में किसी बात को लेकर हल्का तनाव भी बन सकता है, इसलिए संयम से काम लें।

कर्क साप्ताहिक टैरो राशिफल (Cancer Weekly Tarot Card Readings)

आपके अंदर इस हफ्ते ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी और आप खुद को काफी एक्टिव महसूस करेंगे। वाहन सुख मिलने के संकेत हैं। हालांकि, काम के क्षेत्र में थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन मेहनत का फल जरूर मिलेगा। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए बजट पर थोड़ा नियंत्रण रखें।

सिंह साप्ताहिक टैरो राशिफल (Leo Weekly Tarot Card Readings)

इस सप्ताह आपको खासतौर पर अपनी बातों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, क्योंकि छोटी-सी बात भी बड़ा रूप ले सकती है। नए रिश्ते शुरू करने के लिए समय अभी अनुकूल नहीं है। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन या अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और बचत में इजाफा होगा। आपका आत्मविश्वास और प्रभाव दोनों बढ़ेंगे, जिससे आप अपने अनुभवों का सही उपयोग कर पाएंगे।

कन्या साप्ताहिक टैरो राशिफल (Virgo Weekly Tarot Card Readings)

यह सप्ताह आपके लिए काफी लाभदायक साबित हो सकता है। नए अवसर आपके सामने आएंगे बस उन्हें पहचानने और सही समय पर कदम उठाने की जरूरत है। काम के क्षेत्र में कुछ खास उपलब्धि मिल सकती है। अपने करीबी लोगों से जुड़े रहें, क्योंकि उनका साथ आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। परिवार में प्यार और सहयोग का माहौल बना रहेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।