धर्म/ज्योतिष

Dev Uthani Ekadashi : 4 महीने बाद योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु! इन 3 राशियों की चमक सकती है किस्मत

Dev Uthani Ekadashi : देव उठनी एकादशी 2025 पर बन रहे हैं कई शुभ योग। जानें 1 और 2 नवंबर की तिथि, व्रत का सही दिन और किन राशियों पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसेगी।

2 min read
Oct 29, 2025
Dev Uthani Ekadashi (photo- gemini ai)

Dev Uthani Ekadashi: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत की काफी मान्यता है। कार्तिक महीने में पड़ने वाली एकादशी को देवउठनी एकादशी कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं और फिर से सृष्टि के पालन का कार्य संभालते हैं। इसी कारण इस महीने को धर्म, पुण्य और शुभ कार्यों के आरंभ का समय कहा गया है।

ये भी पढ़ें

Tulsi vivah Shubh Yog: इस शुभ योग में होगा तुलसी विवाह, पूरे होंगे सभी काम

देव उठानी एकादशी का महत्व

कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी को देव उठानी एकादशी या प्रबोधिनी एकादशी कहा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के जागरण का पर्व मनाया जाता है। माना जाता है कि इस दिन से सभी प्रकार के शुभ कार्य जैसे विवाह, गृह प्रवेश, नामकरण संस्कार और नए कार्यों की शुरुआत फिर से शुरू हो जाती है। भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा इस दिन विशेष रूप से शुभ मानी जाती है।

कब है देव उठानी एकादशी?

हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 1 नवंबर 2025 को सुबह 9:11 बजे से शुरू होकर 2 नवंबर को सुबह 7:31 बजे तक रहेगी। उदयातिथि के अनुसार व्रत 1 नवंबर को रखा जाएगा। इस दिन विष्णु भगवान के जागरण के साथ ही शुभ कार्यों की शुरुआत का संकेत मिलता है।

इस बार बन रहे हैं अद्भुत संयोग

इस वर्ष देव उठानी एकादशी के दिन कई शुभ योग बन रहे हैं, जो कुछ राशियों के लिए बेहद फलदायी साबित होंगे। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस दिन वृषभ, कन्या और मकर राशि के जातकों पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा बरसेगी। इनके जीवन में धन, सफलता और सुख के योग बनेंगे।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए यह एकादशी बेहद शुभ है। अचानक धन की प्राप्ति के योग बनेंगे। व्यापार में लाभ और करियर में उन्नति होगी। परिवार में खुशहाली आएगी और स्वास्थ्य में सुधार होगा। भगवान विष्णु की कृपा से मानसिक संतुलन और आत्मविश्वास दोनों बढ़ेंगे।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों को देव उठनी एकादशी का विशेष लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी और रुके हुए काम पूरे होंगे। घर-परिवार में शांति और प्रेम बढ़ेगा। पुराने विवाद खत्म होंगे और नए अवसर मिलेंगे। माता लक्ष्मी की कृपा से धन की स्थिति बेहतर होगी।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए यह एकादशी शुभ संयोग लेकर आएगी। नौकरी और व्यवसाय में उन्नति होगी। लव लाइफ में मधुरता आएगी। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग हैं। लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूरा होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

ये भी पढ़ें

Tulsi Vivah 2025 : शादी में बार-बार हो रही देरी? तुलसी विवाह के दिन करें ये खास पूजा, जल्द बन सकता है योग!

Published on:
29 Oct 2025 04:24 pm
Also Read
View All

अगली खबर