धर्म/ज्योतिष

Dhanteras 2025: धनतेरस पर बन रहा ये खास योग, ज्योतिषी से जानिए राशि अनुसार क्या करें खरीदारी

Dhanteras 2025: इस धनतेरस 2025 पर बन रहा है खास योग। ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा से जानें। अपनी राशि के अनुसार क्या खरीदें जिससे मां लक्ष्मी और कुबेर की कृपा बनी रहे और सालभर बरसे धन।
2 min read
Oct 10, 2025
Dhanteras 2025
Dhanteras 2025

Dhanteras 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, धनतेरस को समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक पर्व माना जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की विशेष पूजा की जाती है। ज्योतिषाचार्या एवं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा के अनुसार, इस साल धनतेरस का पर्व शनिवार, 18 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा। कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि 18 अक्टूबर को दोपहर 12:18 बजे से शुरू होकर 19 अक्टूबर दोपहर 1:51 बजे तक रहेगी।

प्रदोष काल के कारण धनतेरस का पर्व 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा और इसी दिन से दीपावली उत्सव का शुभारंभ भी होगा।इस साल धनतेरस पर विशेष शुभ योग बन रहा है। ऐसे में अपनी राशि के अनुसार सही वस्तु की खरीदारी करने से माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की कृपा प्राप्त होती है। आइए जानें ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा से कि किस राशि को क्या खरीदना चाहिए।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए चांदी के बर्तन, सिक्के या आभूषण खरीदना अत्यंत शुभ रहेगा। इसके अलावा पीतल या सोने की वस्तुएं भी लाभ देंगी। इससे करियर और धन वृद्धि के योग बनेंगे।

वृषभ राशि (Taurus)

आपके स्वामी ग्रह शुक्र हैं। इसलिए इस दिन चांदी या हीरे जड़े आभूषण खरीदना बहुत लाभकारी रहेगा। इससे घर में सुख-समृद्धि बढ़ेगी और आर्थिक स्थिरता आएगी।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों को कांसे के बर्तन, सोना या पन्ना रत्न खरीदना चाहिए। यह धन और बुद्धि दोनों में वृद्धि करेगा।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों के लिए चांदी की मूर्तियां, श्रीयंत्र या मोती की माला खरीदना शुभ रहेगा। इससे पारिवारिक सुख और सौभाग्य बढ़ेगा।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए सोना या सोने से जड़ी वस्तुएं खरीदना श्रेष्ठ रहेगा। यदि बजट कम है तो सोने की परत चढ़ी वस्तुएं भी शुभ मानी जाती हैं।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के स्वामी बुध हैं। इसलिए इस दिन कांसे या फूल के बर्तन खरीदना चाहिए। साथ ही मोती या पन्ना रत्न भी सौभाग्यदायक रहेंगे।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों को चांदी के बर्तन या आभूषण खरीदने चाहिए। इससे घर में धन का प्रवाह बढ़ेगा और मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

इस राशि के लोगों के लिए तांबे या चांदी की वस्तुएं शुभ रहेंगी। इससे स्वास्थ्य और आर्थिक लाभ दोनों मिलेंगे।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों को सोने के सिक्के, पीतल के बर्तन या सोने के आभूषण खरीदने चाहिए। ऐसा करने से सालभर धन और भाग्य में वृद्धि होगी।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के लिए स्टील के बर्तन या वाहन खरीदना अत्यंत लाभदायक रहेगा। इससे कार्यक्षेत्र में सफलता और तरक्की मिलेगी।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों को वाहन या स्टील की वस्तुएं खरीदनी चाहिए। बाद में चांदी या सोना लेना भी शुभ रहेगा।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए सोना या पीतल की वस्तुएं खरीदना बेहद शुभ रहेगा। इससे जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य की वृद्धि होगी।

Published on:
10 Oct 2025 03:01 pm