धर्म/ज्योतिष

Jupiter Transit: मिथुन राशि में गुरु करेंगे गोचर, जानें क्या होगा असर

Jupiter Transit 2025: इस साल मई में साल का बड़ा ग्रह गोचर होने वाला है। इसके मई महीने में बृहस्पति राशि परिवर्तन मिथुन राशि में होगा। इसका कई राशियों पर बड़ा असर पड़ेगा, पर यहां ज्योतिषी डॉ. अनीष व्यास से जानते हैं मिथुन राशि पर इसका क्या असर पड़ेगा।
less than 1 minute read
Feb 02, 2025
Jupiter Transit 2025 in Gemini
Jupiter Transit 2025 in Gemini: गुरु गोचर 2025

Jupiter Transit 2025 in Gemini: ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास के अनुसार गुरु का गोचर इस साल पहली बार 14 मई 2025 को मिथुन राशि में होगा, जो ग्रहों के राजकुमार और संचार के कारक बुध की राशि है।


तीसरे भाव की राशि में गुरु गोचर से लोग नई चीजें सीखेंगे। गुरुओं की कद्र होगी और लोग अपने ज्ञान को दूसरों के साथ बाटेंगे। यह समय नए विचारों और यात्राओं का होगा। आप अंदर से कुछ खुला हुआ महसूस करेंगे।


मिथुन राशि में बृहस्पति का गोचर सामाजिक संपर्क और बौद्धिक गतिविधियों को बढ़ाता है लेकिन ध्यान केंद्रित रखना स्वयं पर यह भी बहुत आवश्यक है।


अगर आप अपना व्यक्तिगत विकास करना चाहते हैं, शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं। अपना कम्युनिकेशन अच्छा करना चाहते हैं ,अपना सोशल सर्कल बढ़ाना चाहते हैं, सामाजिक नेटवर्क उसके लिए विस्तार का समय है।

ये भी पढ़ेंः


गुरु गोचर पर करें ये उपाय

1.भविष्यवक्ता डॉ. अनीष व्यास के अनुसार इस समय हं हनुमते नमः, ऊँ नमः शिवाय, हं पवननंदनाय स्वाहा का जाप करें।

2. प्रतिदिन सुबह और शाम हनुमान जी के समक्ष सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

3. लाल मसूर की दाल शाम 7:00 बजे के बाद हनुमान मंदिर में चढ़ाएं।

4. हनुमान जी को पान का भोग और दो बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं।

5. ईश्वर की आराधना संपूर्ण दोषों को नष्ट एवं दूर करती है।

6. महामृत्युंजय मंत्र और दुर्गा सप्तशती पाठ करना चाहिए।

7. माता दुर्गा, भगवान शिव और हनुमानजी की आराधना करनी चाहिए।

Updated on:
06 Feb 2025 09:04 am
Published on:
02 Feb 2025 06:23 pm