धर्म/ज्योतिष

Lal Kitab Ke Upay : लाल किताब के ये 4 आसान उपाय बदल सकते हैं आपकी किस्मत, बढ़ेगा पैसा और सुख-शांति

Lal Kitab Ke Upay : जानिए लाल किताब के अनुसार पैसे की रुकावट दूर करने और सेविंग बढ़ाने के 4 आसान उपाय। इनसे मिलेगा धन, सुख-शांति और करियर ग्रोथ।

2 min read
Feb 11, 2026
Lal Kitab Ke Upay : लाल किताब के 4 आसान उपाय (फोटो सोर्स: AI image@Gemini)

Lal Kitab Remedies : पैसे की टेंशन हर किसी को रहती है, चाहे कमाने वाला हो या बचाने वाला। अगर आप भी फाइनेंस मैनेज करने या सेविंग्स बढ़ाने में बार-बार फंस जाते हैं, तो लाल किताब के कुछ आसान, सीधे-सीधे उपाय आपकी मदद कर सकते हैं। इनमें से ज़्याज्यादातर उपाय चार खास ग्रहों बृहस्पति, शुक्र, चंद्रमा और सूर्य को मजबूत करने पर टिके हैं। इन्हें फॉलो करने से पैसा आना आसान हो जाता है और फाइनेंशियल लाइफ में सुस्ती दूर होती है।

ये भी पढ़ें

Maha Shivratri 2026: जानिए अपनी राशि के अनुसार शिव पूजा का सही तरीका

क्या है लाल किताब | Lal Kitab Remedies

ये कोई आम ज्योतिष की किताब नहीं है। पांच किताबों की एक सीरीज है, जो 1939 से 1952 के बीच पंजाब में उर्दू कविता के रूप में लिखी गई। इसका क्रेडिट पंडित रूप चंद जोशी को जाता है। खास बात ये है कि इसमें ज्योतिष और हथेली की रेखाओं का कॉकटेल है। लाल किताब मानती है कि कुंडली हमारे पिछले जन्म के कर्ज़ों का आईना है, और इन कर्ज़ों से छुटकारा पाने के लिए छोटे-छोटे, रोजमर्रा के उपाय सुझाती है। इसमें बड़े-बड़े रीति-रिवाज या महंगे हवन-पूजन की जगह प्रैक्टिकल चीजों पर फोकस है, जो आज के मॉडर्न लोगों के लिए भी अपनाना आसान है।

लाल किताब के अनुसार वो चार आसान उपाय जो पैसे को अपनी तरफ खींचते हैं: | Powerful Lal Kitab Tips for Money Growth and Success

1. पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं

    शनिवार को सुबह या शाम, पीपल के पेड़ की जड़ में जल चढ़ाएं। फिर सरसों के तेल का दीया जलाएं और पेड़ के चारों तरफ सात चक्कर लगाएं। इससे शनि की कृपा मिलती है और पैसों में रुकावटें दूर होती हैं। करियर में भी ग्रोथ मिलती है, कभी-कभी अचानक से फायदा भी हो जाता है।

    2. छोटी बच्चियों को खीर खिलाएं

      घर में स्वादिष्ट खीर बनाएं और 5 से 9 साल की लड़कियों को लगातार 21 शुक्रवार तक खिलाएं। इससे चंद्रमा और बृहस्पति दोनों मज़बूत होते हैं। धन के साथ-साथ घर में सुख-शांति भी आती है।

      3. पर्स में चांदी का सिक्का रखें

        एक छोटा सा चांदी का सिक्का अपने वॉलेट या पर्स में रखें, या फिर उसे पेंडेंट बनाकर पहन लें। ये शुक्र की एनर्जी एक्टिवेट करता है और लाइफ में ऐशो-आराम और फाइनेंशियल स्टेबिलिटी लाता है। हर महीने इस सिक्के को गंगाजल से धोकर दोबारा पर्स में रखना अच्छा रहता है।

        4. गाय को गुड़ और चना खिलाएं

          हर रविवार को गाय को गेहूं या चने के साथ थोड़ा सा गुड़ मिलाकर खिलाएं। इससे सूर्य की कृपा मिलती है और इनकम, शोहरत, आत्मविश्वास जैसे मौके बढ़ते हैं। खासतौर पर जो लोग बिज़नेस में बार-बार रुकावट या स्टैग्नेशन फेस कर रहे हैं, उनके लिए ये बहुत असरदार है।

          ये उपाय सिंपल हैं, लेकिन लगातार करें तो असर दिखता है। पैसा, सुख-शांति और ग्रोथ सब कुछ बैलेंस में आ जाता है।

          ये भी पढ़ें

          Mahashivratri : महाशिवरात्रि से पहले सपने में शिवजी के दर्शन होने का क्या है मतलब?

          Published on:
          11 Feb 2026 05:57 pm
          Also Read
          View All

          अगली खबर