धर्म/ज्योतिष

अपनी राशि से जानें मकर संक्रांति पर किस दान का मिलता है क्या फल, पढ़ें सभी 12 राशि की डिटेल

Zodiac-wise donation on Makar Sankranti: मकर संक्रांति पर गंगा और पवित्र नदियों में स्नान के साथ दान पुण्य का बड़ा महत्व है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह दान राशि के अनुसार किया जाय तो फल बढ़ जाता है। आइये ज्योतिषी नवीन चंद्र जोशी से जानते हैं मकर संक्रांति पर राशि अनुसार दान क्या हो और इसका क्या फल होता है (Best donations for zodiac signs)।

3 min read
makar sankranti 2025 rashi anusar daan: मकर संक्रांति पर राशि अनुसार दान और उसका फल

Makar Sankranti 2025 Rashi Anusar Daan: मकर संक्रांति पर दान पुण्य का धार्मिक महत्व घर परिवार में अक्सर बताया जाता है। मान्यता है कि मकर संक्रांति पर देवता भी धरती पर आते हैं और जीवन के अंधकार का नाश होता है।


आत्मा को मोक्ष मिलता है। इस दिन दान जप तप से देवता प्रसन्न होते हैं। भगवान विष्णु, भगवान शिव समेत त्रिदेव, आदि शक्ति पार्वती, मां लक्ष्मी, मां सरस्वती त्रिदेवियों, सूर्य नारायण, शनि देव और अन्य देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। लेकिन यदि मकर संक्रांति पर राशि अनुसार दान किया जाए तो मकर संक्रांति राशि दान का महत्व बढ़ जाता है और विशेष फल मिलता है।

ये भी पढ़ें

Ekadashi Kab Hai: दुर्लभ योग में रखा जाएगा यह एकादशी व्रत, साल में दो बार आने वाली इस एकादशी की जानें पूजा विधि और मंत्र


श्री महादेव गिरि, संस्कृत महाविद्यालय देवलचौड़, हल्द्वानी के प्राचार्य, ज्योतिषी डॉ. नवीन चंद्र जोशी से आइये जानते हैं मकर संक्रांति पर किस राशि के व्यक्ति को क्या दान करना चाहिए और राशि अनुसार दान का फल क्या मिलता है या कहें तो समझें मकर संक्रांति पर राशि और दान का संबंध (Makar Sankranti religious donations)।

मकर संक्रांति पर राशि अनुसार दान और फल (Makar Sankranti zodiac donation benefits)

मेष राशि

डॉ. जोशी के अनुसार मकर संक्रांति पर मेष राशि वालों को अनाज दान करना चाहिए। इससे जातक उन्नति के पथ पर आगे बढ़ता है। वहीं कोई मनोकामना है तो इस दिन चादर और तिल का दान कर सकते हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के व्यक्ति को मकर संक्रांति पर मंदिर में पूजा पाठ की सामग्री दान करना चाहिए। इससे उसे तनाव से मुक्ति मिलेगी। वहीं शुभता के लिए वस्त्र और तिल का भी दान कर सकते हैं।

मिथुन राशि

आपकी राशि मिथुन है तो मकर संक्रांति पर हरा अन्न दान करें। इससे आपके जीवन में शुभता आएगी और उन्नति की बाधा दूर होगी। यानी शुभ लाभ के लिए हरा अन्न दान करना चाहिए। वहीं चादर और छाते का दान भी शुभता दिलाने वाला होता है।

कर्क राशि

यदि आपकी राशि कर्क है और शत्रु बाधा से परेशान हैं तो मकर संक्रांति पर शत्रु बाधा से बचाव के लिए आपको शक्कर का दान करना चाहिए। इसके अलावा साबूदाना और सफेद वस्त्र दान करने से चंद्र दोष में राहत मिलेगी, शिवजी का आशीर्वाद मिलेगा।

सिंह राशि

आपकी राशि सिंह है तो मकर संक्रांति पर पीला वस्त्र दान करें, इससे आशीर्वाद फलित होगा। इसके अलावा कंबल, चादर दान से शनि, सूर्य और भगवान विष्णु समेत सभी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

कन्या राशि

मकर संक्रांति पर कन्या राशि वालों को हरा वस्त्र दान करना चाहिए। इससे कन्या राशि वालों का भाग्य साथ देने लगेगा। इसके अलावा कन्या राशि वाले तेल और उड़द का भी दान कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः

तुला राशि

आपकी राशि तुला है तो मकर संक्रांति 2025 पर सफेद वस्त्र का दान करें। इससे घर परिवार में शांति बढ़ेगी, आत्मिक शांति आनंदित करेगी। इसके अलावा रुई, राई आदि के दान से शुक्र अनुकूल रहेंगे, दांपत्य जीवन में मिठास रहेगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को मकर संक्रांति पर गर्म कपड़े दान करना चाहिए। इससे वृश्चिक राशि वालों को उत्तम स्वास्थ्य प्राप्त होगा। इसके अलावा खिचड़ी दान करने से शुभ फल मिलते हैं।

धनु राशि

धनु राशि वाले मकर संक्रांति पर चावल करें, इससे उनकी शक्ति बढ़ेगी। चने की दाल दान करने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है, ज्ञान की प्राप्ति होगी।

मकर राशि

मकर राशि वालों को मकर संक्रांति पर काले तिल और कंबल दान करना चाहिए। काले तिल के दान से ग्रहों की परेशानी से बचेंगे और कंबल शनि जनित पीड़ा से बचाएगा। राहु भी शांत होगा। हर मनोकामना पूरी होगी।

ये भी पढ़ेंः

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले इस दिन कंबल दान करें तो देवताओं का आशीर्वाद मिलेगा, जीवन की बाधाएं दूर होंगी। तरक्की के रास्ते खुलेंगे। साबुन, वस्त्र कंघी, अन्न का दान भी शुभ फल देगा।

मीन राशि

मीन राशि वालों को मकर संक्रांति के दिन गुड़ दान करना चाहिए। इससे जातक के सम्मान में वृद्धि होती है। साबूदाना, कंबल, सूती वस्त्र, चादर का दान भी शुभ फल देगा।

Also Read
View All

अगली खबर