Kartikeya Swami Temple: साल के 364 दिन भक्त जिस दिव्य दर्शन की प्रतीक्षा करते हैं, वह घड़ी आने वाली है। कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima 2026) पर जीवाजीगंज स्थित भगवान कार्तिकेय स्वामी मंदिर के पट खुलेंगे और भक्तों को उनके दर्शन का दुर्लभ अवसर मिलेगा। मान्यता है कि इस प्राचीन मंदिर में भगवान कार्तिकय के दर्शन का विशेष विधान है। यही वजह है कि ग्वालियर ही नहीं, बल्कि प्रदेश और देश के दूसरे हिस्सों से भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में यहां आते हैं। मंदिर में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। करीब 417 वर्ष पुराने इस मंदिर की परंपराएं भी उतनी ही अनूठी है, जितनी यहां दर्शन की मान्यता। मंदिर में भगवान कार्तिकय के साथ गंगा, जमुना, सरस्वती, पवनपुत्र हनुमान, वेणीमाधव और लक्ष्मीनारायण की प्रतिमाएं भी विराजमान है। कार्तिक पूर्णिमा पर पूरा मंदिर भक्ति, मंत्रोच्चार और दीपों की रोशनी से जगमगा उठता है।