धर्म/ज्योतिष

Mangal Gochar 2026: जनवरी के महीने में मंगल करेंगे गोचर, इन राशियों को भरेगी खाली झोली

Mangal Gochar 2026: साल 2026 के जनवरी महीने में ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह अपनी राशि बदलने वाले हैं। मंगल का ये गोचर कुछ राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ साबित होने वाला है। ऐसे में चलिए जानते हैं मंगल गोचर से किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है।

2 min read
Dec 29, 2025
istock

Mangal Gochar 2026: नया साल ग्रह गोचर की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण साल रहने वाला है। साल 2026 के शुरुआती महीने में मंगल ग्रह अपनी राशि परिवर्तित करेंगे। मंगल ग्रह को साहस और ऊर्जा का कारक माना जाता है। मंगल के राशि परिवर्तन से कुछ राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकता है। मंगल ग्रह 16 जनवरी 2026 को सुबह 4 बजकर 27 मिनट पर धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल का ये गोचर मकर राशि के उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के दूसरे चरण में होने वाला है। जिसके कारण इस गोचर से रूचक राजयोग का निर्माण होगा। ये राजयोग कुछ राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाली है। आइए जाने किस राशि वालों को मंगल गोचर से लाभ होगा।

ये भी पढ़ें

Budh Gochar 2025: साल के आखिरी में बुध करेंगे गोचर, इन राशियों का खुलेगा भाग्य

इन राशियों की खुलेगी किस्मत

मेष राशि
मंगल ग्रह के मकर राशि में गोचर से मेष राशि के जातकों को फायदा हो सकता है। आप लोगों के सारे बिगड़े काम बन सकते हैं। वहीं अगर आप कारोबार में लगे हुए हैं तो आपको इस दौरान मुनाफा देखने को मिल सकता है। मेष राशि के जातकों को मंगल गोचर से करियर और पर्सनल लाइफ दोनों में फायदा मिल सकता है। आपकी जिंदगी में किसी खास के आने की संभावना है।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातक के लिए मंगल का ये गोचर शुभ साबित होगा। निवेश करने के लिए आपका सबसे अच्छा समय होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय गुजार सकते हैं। इसके साथ ही नौकरी में प्रमोशन मिलने की भी पूरी संभावना है। आपका जो काम लंबे समय से अटका हुआ था वो पूरा हो सकता है। धन संचय में वृद्धि हो सकती है।

मकर राशि
मंगल मकर राशि में ही गोचर करने जा रहे हैं। जिसके कारण आपकी आय में वृद्धि होगी । इसके साथ ही बिजनेस कर रहे लोगों की कोई बड़ी डील पक्की हो सकती है। अगर किसी बिमारी से परेशान हैं तो वो भी ठीक हो सकती है। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। इस दौरान आपकी सारी समस्याओं का समाधान हो सकता है। ये समय आपके लिए बहुत से लिहाजों से अनुकूल रहने वाला है।

Published on:
29 Dec 2025 05:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर