
Mangal Gochar July 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के सेनापति मंगल 12 जुलाई 2024 को शुक्रवार शाम 07:12 बजे वृषभ राशि में गोचर करेंगे, यहां पहले से ही देवगुरु बृहस्पति विराजमान हैं। इससे 45 दिनों के लिए मंगल और बृहस्पति की युति बनेगी। वृषभ राशि में मंगल का राशि परिवर्तन 4 राशि के लोगों को जबर्दस्त मुनाफा दिलाएगा। आइये जानते हैं कौन हैं वो लकी राशियां …
मंगल गोचर से वृषभ राशि में बन रही मंगल बृहस्पति युति मेष राशि वालों के लिए काफी लाभदायक है। मंगल बृहस्पति युति आपके सभी अटके कार्य पूरे करेगी। इस समय पारिवारिक विवाद खत्म होंगे और घर परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो वेतनवृद्धि होगी और कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी। यदि आप मेष राशि के व्यापारी हैं तो अच्छा लाभ कमाएंगे। इस समय भूमि, भवन या वाहन खरीदने का योग बनेगा। साथ ही अचानक धन मिल हो सकता है। इस समय मेष राशि वालों का समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है।
45 दिन के लिए वृषभ राशि में बन रही मंगल बृहस्पति युति इस राशि वालों की किस्मत का ताला खोल देगी। आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। इस समय वृषभ राशि वालों का मान-सम्मान और आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। घर परिवार में खुशी खुशहाली का माहौल रहेगा।
आपकी राशि कर्क है तो गुरु मंगल युति आपके लिए आय के नए सोर्स पैदा करने में मददगार बनेगी। इस समय घर परिवार में मांगलिक आयोजन होंगे। आप व्यापारी हैं तो मुनाफा बढ़ेगा। निवेश से लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, जीवनसाथी के साथ घूमने की योजना बनेगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा।
ये भी पढ़ेंः
मंगल गोचर सिंह राशि वालों के लिए भी फायदेमंद है। 12 जुलाई से हो रही मंगल बृहस्पति युति कार्यस्थल पर आपकी स्थिति मजबूत करेगा। यदि नौकरीपेशा हैं तो वेतनवृद्धि और पदोन्नति के योग हैं। व्यापारी कारोबार विस्तार में सफल होंगे। घर परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। पैतृक संपत्ति मिलने के भी संकेत हैं।