धर्म/ज्योतिष

Numerology 2026: साल 2026 में इन तारीख पर जन्मे लोगों के जीवन में आएगा बड़ा बदलाव, जानिए क्या कहता है अंक शास्त्र

Numerology 2026: साल 2026 सूर्य का साल रहने वाला है। ज्योतिष गणना के अनुसार आने वाले साल कुछ मूलांक के जातकों के लिए बहुत बड़े बदलाव ले आएगा। इन मूलांक वाली की जिंदगी में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं। चलिए जानते हैं साल 2026 किन मूलांक वालों के लिए बड़ा बदलाव लेकर आ सकता है।

2 min read
Dec 29, 2025
Numerology 2026
Numerology 2026 (chatgpt ai)

Numerology 2026:नये साल की शुरुआत जल्द ही होने वाली है। ज्योतिष गणना के मुताबिक साल 2026 में बहुत सारे ग्रह गोचर होने वाले हैं। इन ग्रह गोचर का असर राशियों और मूलांक वालों पर पड़ेगा। अंक ज्योतिष के अनुसार साल 2026 सूर्य का साल रहने वाला है। सूर्य ग्रह को ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। साल 2026 सूर्य ग्रह का साल रहेगा। जिसके कारण इस साल में कुछ मूलांक वालों के जीवन में बड़े परिवर्तन आ सकते हैं। ऐसे में आइए जाने किन मूलांक के लिए साल 2026 बड़े बदलाव लेकर आएगा।

इन जन्म तिथि वालों के जीवन में आएगा बदलाव

जन्म तारीख: 1, 10, 19, 28
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को होता है। उन लोगों का मूलांक 1 होता है। मूलांक 1 स्वामी सूर्य ग्रह को माना जाता है। साल 2026 भी सूर्य का ही साल होगा। जिसके कारण इन मूलांक वालो के करियर और नीजि जिंदगी में बहुत से परिवर्तन हो सकते हैं। आप लोगों को अपने काम और रिश्तों के बीच में संतुलन बनना होगा। इसके साथ ही आप शिक्षा के क्षेत्र में नये अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

जन्म तारीख: 3, 12, 21, 30
जिन जातकों का जन्म किसी भी महीने की जन्म तारीख 3, 12, 21, 30 होती है। उन लोगों का मूलांक 3 होता है। मूलांक 3 का स्वामी ग्रह बृहस्पति होते हैं। साल 2026 के ग्रहों की स्थिति के कारण आपके जीवन में आंतरिक और मानसिक शांति आएगी। इसके साथ ही आप रिश्तों और काम में कैसे संतुलन बनना ये अच्छे से समझ पाएंगे। रचनात्मकता और अभिव्यक्ति के क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं। आत्मचिंतन और भावनात्मक विकास के लिए ये समय आपके लिए अनुकूल रहने वाला है।

जन्म तारीख: 9, 18, 27
जिनका जन्म तारीख 9, 18, 27 को होता है, उनका मूलांक 9 होता है। इसका स्वामी ग्रह मंगल ग्रह को माना जाता है। साल 2026 में आपके करियर और प्रोफेशनल लाइफ बहुत बड़े बदलाव हो सकते हैं। इसके साथ ही नई नौकरी और नौकरी में प्रमोशन के खास योग बन रहे हैं। प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो बात बन सकती है। सफलता पाने के लिए निरंतर प्रयास करने की आवश्यकता है।

Updated on:
29 Dec 2025 01:16 pm
Published on:
29 Dec 2025 04:00 pm