धर्म/ज्योतिष

Numerology : ब्यूटी विद ब्रेन होती हैं इस मूलांक की लड़कियां, खूब कमाते हैं दौलत

अंक ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे मूलांक के बारे में बताया गया है। अंकशास्त्र के अनुसार कुछ मूलांक की लड़कियां ब्यूटी विद ब्रेन होती हैं। ये अपने दिमाग से हर कामें में सफलता हासिल करती हैं। आइए जानते हैं इन मूलांक के बारें।
2 min read
Dec 04, 2025
Numerology
ISTOCK

Numerology: अंक ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे मूलांक के बारे में बताया गया है। अंकशास्त्र के अनुसार कुछ मूलांक की लड़कियां ब्यूटी विद ब्रेन होती हैं। ये अपने दिमाग से हर कामों में सफलता हासिल करती हैं। आइए जानते हैं इन मूलांक के बारें।

Numerology: अंक शास्त्र ज्योतिष शास्त्र का एक अहम हिस्सा है। मूलांक के द्वारा व्यक्ति के भविष्य और स्वभाव के बारे में पता लगाया जाता है। हर मूलांक के पर किसी ना किसी ग्रह का प्रभाव जरूर होता है। ग्रहों के प्रभाव से व्यक्ति का व्यक्तित्व निर्धारित होता है। हर मूलांक के जातक की अपनी- अपनी अलग खासियत होती है। आज हम उन मूलांक की लड़कियों के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो देखने में खूबसूरत तो होती ही हैं पर दिमाग की भी तेज होती हैं। इनके पास ब्यूटी विद ब्रेन का परफेक्ट कॉम्बिनेशन होता है। इन लोगों के जीवन में कभी भी धन की कोई कमी नहीं होती है। आइए जाने इस खास मूलांक के बारें।

इन मूलांक की लड़कियों के पास होता है ब्यूटी विद ब्रेन

मूलांक 2
मूलांक 2 का स्वामी ग्रह चन्द्रमा होता है। चंद्रमा का स्वभाव शांत होता है, इसलिए मूलांक 2 वाले जातकों का स्वभाव बहुत शांत होता है। मूलांक 2 की लड़कियां देखने में खूबसूरत होती हैं। इनके पास सोचने और समझने की शक्ति भी बहुत अच्छी होती है। इस मूलांक की लड़कियां अपने दिमाग से सारी समस्या का समाधान आसानी से निकाल लेती हैं। इनमें क्रिएटिवीटी भर- भर के होती है। ये लोग दिमाग की भी बहुत तेज होती हैं। इन लोगों में पॉजिटिव एनर्जी हमेशा बनी रहती है। ये लोग रचनात्मक क्षेत्र में बहुत आगे बढ़ते हैं।

मूलांक 6
मूलांक 6 के ऊपर शुक्र का प्रभाव होता है। इनका स्वामी ग्रह शुक्र होता है। शुक्र को सुंदरता और धन का कारक माना जाता है। इस मूलांक की लड़कियां बहुत ही टैलेंटेड और क्रिएटिव होती हैं। ये लोग देखने में भी बहुत खूबसूरत होती हैं। इस मूलांक की लड़कियां बिजनेस में भी बहुत आगे बढ़ती हैं। ये लोग अपनी मेहनत से ऊंचा मुकाम हासिल करती हैं। इस मूलांक वाली लड़कियां परिवार और काम को साथ- साथ लेकर चलती हैं।

Updated on:
05 Dec 2025 09:44 pm
Published on:
04 Dec 2025 09:11 am