धर्म/ज्योतिष

Numerology: पढ़ने लिखने में होशियार होते हैं इस मूलांक के जातक, हर क्षेत्र में पाते हैं सफलता

Numerology: अंक शास्त्र में कुछ ऐसे मूलांक का जिक्र किया गया है। जिस मूलांक के जातक पढ़ाई- लिखाई में बहुत तेज होते हैं। आज हम उन्हीं मूलांक के बारे में बात करने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं कौन सा है वो मूलांक।

2 min read
Dec 25, 2025
Numerology
chatgpt ai

Numerology: अंक शास्त्र में हर मूलांक के बारे में विस्तार से चर्चा की गई है। अंक शास्त्र के अनुसार जन्मतिथि के आधार पर मूलांक की गणना की जाती है। हर मूलांक के जातक की अपनी खासियत होती है। हमारा मूलांक हमारे जीवन पर बहुत हद तक असर डालता है। हमारा स्वभाव कैसा होगा और हमारा भविष्य कैसा रहने वाला है। इन सब के बारे में मूलांक के द्वारा पता लगाया जा सकता है। अंक शास्त्र में एक ऐसे मूलांक के बारे में बताया गया है, जिसके जातक पढ़ने लिखने में बहुत होशियार माने जाते हैं। इस मूलांक के जातक अपनी तेज बुद्धि से जीवन में बहुत सफलता हासिल करते हैं। आइए जानते हैं इस मूलांक के बारे में।

इस मूलांक के जातक होते हैं पढ़ने में तेज

मूलांक 3
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को होता है उन लोगों का मूलांक 3 होता है। मूलांक 3 का स्वामी ग्रह संबंध गुरु ग्रह से माना जाता है। इन लोगों की बौद्धिक क्षमता बहुत तेज होती है। इन लोगों में दूरदर्शिता होती है। ये लोग बहुत ही मेहनती होते हैं। मेहनत से ये लोग बहुत कुछ जीवन में हासिल करते हैं।

इन क्षेत्रों में बढ़ते हैं आगे
मूलांक 3 के जातक पुलिस, सेना, प्रशासनिक सेवाओं या सरकारी क्षेत्रों में अपना करियर बनाते हैं। ये बच्चे आगे चलकर शिक्षा, मैनेजमेंट और काउंसलिंग के क्षेत्र में भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं।

हर काम में पाते हैं सफलता
मूलांक 3 के जातक हर काम में सफलता पाते हैं। बृहस्पति के प्रभाव से ये लोग कड़ी मेहनत से भी नहीं घबराते हैं। मूलांक 3 वाले लोग हर परिस्थिति में अपने काम को करना अच्छे से जानते हैं। ये लोग हार नहीं मानते हैं।

लव लाइफ
मूलांक 3 वालों की लव लाइफ में अक्सर परेशानियां देखने को मिलती है। इनका अपने पार्टनर के साथ ज्यादा अच्छा संबंध नहीं बन पाता है। इनके बीच में मतभेद की स्थिति अधिकतर बनी रहती है। कई बार इन लोगों को प्यार में धोखा भी मिल जाता है।

Updated on:
25 Dec 2025 12:36 pm
Published on:
25 Dec 2025 02:00 pm