
पंचांग के अनुसार मई 2024 में गुरु समेत कई बड़े ग्रह गोचर करने जा रहे हैं। 1 मई 2024 को 18 साल बाद गुरु वृषभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं। वहीं, 10 मई को बुध भी मेष राशि में प्रवेश करेंगे, जबकि सूर्य 14 मई को वृषभ राशि में भ्रमण करना शुरू करेंगे। इसके बाद 19 मई को शुक्र भी वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे मालव्य राजयोग बनेगा। साथ ही वृषभ राशि में त्रिग्रही योग भी बनाएंगे। इन ग्रहों के राशि परिवर्तन का आइये जानते हैं किन राशि के लोगों को होगा सबसे अधिक लाभ..
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मई मेष राशि के लोगों के करियर के लिए बेहद शानदार है। इस महीने मेष राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। उन्नति के कई अवसर मिलेंगे। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। इस महीने मेष राशि वालों को पदोन्नति मिल सकती है। इन लोगों का कार्यक्षेत्र में वर्चस्व बढ़ेगा। मेष राशि के व्यापारियों के लिए भी मई शानदार रहेगा। मई में विदेश में व्यापार करने वाले लोगों को खूब धन लाभ होगा। व्यवसाय में प्रगति के अच्छे संकेत हैं। कारोबार में विस्तार होगा। जो लोग विदेश जाने के इच्छुक हैं, वे प्रयास करेंगे तो सफलता मिलेगी। हालांकि इस महीने आपके खर्चों भी बढ़ेंगे।
मई में बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन कर्क राशि वालों के लिए भी सुखद पल लाएगा। इस समय कर्क राशि वालों को अपनी प्रतिभा को निखारने का प्रयास करना चाहिए। जैसे-जैसे महीना बीतेगा, भाग्य आपका साथी बनने लगेगा। इस महीने कर्क राशि के लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। कर्क राशि वालों के करियर के लिए मई बेहद अनुकूल है। हालांकि, कर्क राशि वालों को मई में स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना होगा। विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। इन्हें बड़ी सफलता मिलेगी। कर्क राशि के जो लोग नौकरी की तलाश में है। मई में उनकी मुराद पूरी हो सकती है। विदेश यात्रा के भी योग बनेंगे।
सिंह राशि के लोगों के लिए मई बेहद सौभाग्यशाली होने वाला है। ऐसे लोग जो नौकरीपेशा हैं और अपना ट्रांसफर चाहते हैं। मई में उनको मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। ऐसे लोग जो सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं उन्हें मनचाही सफलता मिल सकती है। हालांकि मई में सिंह राशि वालों को ऑफिस में तरह-तरह की परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। लेकिन इस समय काम से फोकस न हटने पाए। मई में जॉब प्रोफाइल को सुधारने की पूरी कोशिश करेंगे और विभिन्न क्षेत्रों में यश मिलेगा।
मई में ग्रह गोचर तुला राशि के लोगों के लिए मध्यम फलदायी है। ऐसे लोग जो नौकरी में बदलाव चाहते हैं उन्हें सफलता मिल सकती है। मई में तुला राशि वालों की जॉब प्रोफाइल में बदलाव हो सकता है। व्यापार में सफलता मिलेगी, अच्छी आमदनी होगी। नए ग्राहक जुड़ेंगे, व्यापार का विस्तार होगा। व्यवसाय और सरकारी क्षेत्रों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। मई में तुला राशि वालों की आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। आपकी आय में भी लगातार वृद्धि होगी। इस महीने आपको अधिक धन लाभ मिलेगा। साथ ही आपके खर्चों में वृद्धि भी होगी। सुख सुविधा की चीजों पर दिल खोलकर धन खर्च करेंगे।
मीन राशि के लोगों के लिए मई शुभ फलदायक है। गुरु, शुक्र, सूर्य और बुध गोचर मीन राशि के नौकरीपेशा लोगों को काम का पुरस्कार दिलाएगा। इस समय सहकर्मियों से मीन राशि वालों को सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर स्थिति अनुकूल रहेगी। मई में मीन राशि वालों के कई काम पूरे होंगे। कार्यस्थल पर वरिष्ठ भी आप पर सकारात्मक नजर रखेंगे। नौकरीपेशा लोगों की कार्यस्थल पर भूमिका अच्छा रहेगी। कड़ी मेहनत अच्छी सफलता भी दिलाएगी और नौकरी में अच्छे प्रयास के लिए जाने जाएंगे। अनुभवी व्यक्तियों के सहयोग से मीन राशि वाले व्यवसाय में सफलता हासिल करेंगे। महीने के दूसरे भाग में अपेक्षाकृत अनुकूल परिणाम मिलेंगे। सरकारी क्षेत्र में लोगों को लाभ मिलेगा। भाई-बहन और मित्रों से धन लाभ होगा। इस महीने कर्च स्थिर रहेगा और आय के स्तर में वृद्धि होगी।