धर्म/ज्योतिष

सपने में देवी देवता समेत ये घटनाएं दिखें तो समझिए बदलने वाला है समय, आएंगे अच्छे दिन

Sapne me devi devta dekhana: समय स्थायी नहीं रहता है। हर व्यक्ति के जीवन में कभी अच्छा समय रहता है, उसे खूब खुशियां मिलती हैं, और बुरा समय आता है तो कई कठिनाइयों से जूझना पड़ता है। लेकिन कई धार्मिक ग्रंथों का मानना है भले समय बदले, इसके पूर्वाभास व्यक्ति समय से पहले मिलने लगते हैं बशर्ते उसे समझा जाए। कई बार यह संकेत सपनों से मिलते हैं। इन ग्रंथों का मानना है कि समय बदलने और अच्छा समय आने से पहले हमें सपने में देवी देवता और कुछ इस तरह की घटनाएं दिखाई देती हैं तो आइये समझते हैं इन सपनों के अर्थ...

2 min read
Aug 09, 2024
सपने में देवी देवता देखने से मिलता है भविष्य का संकेत

सपने देते हैं भविष्य का संकेत

Sapne me devi devta dekhana: स्वप्न शास्त्र के अनुसार व्यक्ति अक्सर सपना देखता है और हर सपने का कुछ अर्थ होता है। सपने में क्‍या दिखा, इसका भविष्य को लेकर संकेत होता है। इनमें से कुछ सपने बुरे और कुछ अच्छे होते हैं, बुरे सपनों से डरने की जरूरत नहीं है, बल्कि इसका अर्थ समझकर उसके अनुरूप जीवन जीने की तरफ आगे बढ़ना चाहिए।

ये भी पढ़ें

मेष राशि वालों को मिल सकती है खुशखबरी, सितंबर राशिफल में पढ़ें किस्मत का हाल

देवी देवता के दर्शन होना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि स्‍वप्‍न में आपको किसी देवी-देवता के दर्शन हुए हैं तो समझ लें कि अब जल्‍द ही आपका दुर्भाग्‍य दूर होने वाला है। यह सपना सुख-समृद्धि लेकर आता है और आपकी खुशियों में वृद्धि करेगा। जब आपको सपने में भगवान के दर्शन हों तो समझ लें कि आपके साथ कुछ अच्‍छा होने वाला है।

ये भी पढ़ेंः

सपने में घोड़े पर चढ़ना

सपने में खुद को घोड़े पर चढ़ते हुए देखना भी शुभ संकेत है। इस सपने का अर्थ है कि लंबे समय से आपका जो काम रूका हुआ था, वो अब पूरा होने वाला है और अब आपको उस कार्य को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है।

यह सपना व्‍यापार और नौकरी में लाभ और उन्नति का संकेत देता है। वहीं अगर आपने सपने में खुद को घोड़े से गिरता हुआ देखा है तो यह अशुभ होता है। इस सपने का अर्थ है कि आपको कोई नुकसान होने वाला है।

ये भी पढ़ेंः

सपने में बारिश दिखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि आपको सपने में काले बादल दिख रहे हैं तो इसका मतलब है कि आपका मन संदेह से घिर सकता है और अगर काले बादलों के साथ बारिश होते भी देखी है तो यह मंगलकारी समय का संकेत है।

आपको अपने किसी पुराने निवेश से खूब पैसा मिलने वाला है। आपको अचानक से आर्थिक लाभ होने के संकेत हैं और आपकी संपन्‍नता में वृद्धि होगी। इसके अलावा सपने में बारिश के दिखने का यह भी मतलब होता है कि आपको एक सुंदर जीवनसाथी मिलने वाला है।


(नोट-इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं, www.patrika.com इसका दावा नहीं करता। इसको अपनाने से पहले और विस्तृत जानकारी के लिए किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।)

ये भी पढ़ें

Aaj Ka Rashifal 10 August: मेष, कन्या समेत 3 राशियों को आर्थिक लाभ, करियर में उन्नति, आज का राशिफल में बाकी लोग भी जानें अपना भविष्य

Updated on:
09 Aug 2024 09:23 pm
Published on:
09 Aug 2024 09:13 pm
Also Read
View All

अगली खबर