Shani In Purva Bhadrapada Nakshatra: शनि 3 अक्टूबर तक पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में भ्रमण करेंगे, बृहस्पति के नक्षत्र में शनि गोचर तीन राशि के लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। आइये जानते हैं 6 महीने तक के लिए कौन हैं वो लकी राशियां...
Shani In Purva Bhadrapada Nakshatra: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कर्मफलदाता शनि ने कुछ दिन पहले ही नक्षत्र परिवर्तन किया है। 6 अप्रैल को शनि देव ने गुरु बृहस्पति के नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद में गोचर किया था, यहां शनि 3 अक्टूबर 2024 तक भ्रमण करेंगे। इसका सभी राशियों पर सकारात्मक नकारात्मक असर पड़ेगा। आइये जानते हैं 3 अक्टूबर तक शनि किन राशियों को अपना आशीर्वाद देंगे।
शनि 3 अक्टूबर तक पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे। इसका शुक्र की राशि वृषभ के लोगों को आशीर्वाद मिलेगा। शनि का नक्षत्र परिवर्तन वृषभ राशि के लोगों के लिए लाभकारी है। इस समय वृषभ राशि के लोगों को करियर और बिजनेस में खूब लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को उनके काम की प्रशंसा मिलेगी। आला अधिकारी काम से प्रसन्न होंगे। इस समय वृषभ राशि वालों को पदोन्नति मिल सकती है।
इस समय वृषभ राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। लंबे समय से रूके काम पूरे होंगे और वृषभ राशि वालों के घर में धन-धान्य की बढ़ोतरी होगी। कार्यों में गति आएगी। आध्यात्म की ओर आपका झुकाव बढ़ेगा। मुश्किलों से छुटकारा मिलेगा, परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा, भौतिक सुखों की वृद्धि होगी। घर की सुख-सुविधाओं को बढ़ाने के लिए धन खर्च करेंगे। विदेशों से धन लाभ मिलेगा।
शनि नक्षत्र परिवर्तन कन्या राशि वालों के लिए भी लाभदायक है। कन्या राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। कार्य-व्यवसाय अच्छा सुखदायक रहेगा। कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कन्या राशि वालों की निगेटिविटी दूर होगी। इस समय कन्या राशि वाले कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। इन्हें भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, सफलता मिलेगी। इस समय कन्या राशि वालों का परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
कन्या राशि वालों के परिवार में लंबे समय से चली आ रही समस्याएं खत्म होंगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। छात्रों के लिए शनि नक्षत्र परिवर्तन सबसे अधिक फायदेमंद है। अच्छे से तैयारी करने पर एग्जाम, इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। लव लाइफ भी अच्छी रहने वाली है, विवाह में हो रही देरी खत्म होगी। जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। दांपत्य जीवन में भी प्रेम और सौभाग्य बढ़ेगा। व्यापार में हानि की अवस्था अब बदल जाएगी। बिजनेस पार्टनर मिलेगा, धन लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के साथ पदोन्नति मिल सकती है।
शनि नक्षत्र परिवर्तन सिंह राशि वालों के लिए भी लाभकारी है। इस समय व्यापार में सिंह राशि वालों की उन्नति होगी। पार्टनरशिप वाले बिजनेस में खूब लाभ मिलेगा। अविवाहितों को शादी के लिए अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। सिंह राशि वालों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा। दांपत्य जीवन में लंबे समय से चली आ रही परेशानियां खत्म होंगी। आकस्मिक धन लाभ मिलेगा। बचत करने में भी कामयाबी मिलेगी।
इसके साथ ही वाहन, प्लाट, संपत्ति खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। परिवारिक समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। घर में कोई शुभ या मांगलिक काम होने के योग भी बन रहे हैं ।नौकरीपेशा लोगों को भी लाभ मिलेगा। लंबे समय से कार्यक्षेत्र में चली आ रही समस्याएं खत्म होगी। इसके साथ ही नई नौकरी के कई अवसर मिलेंगे।