धर्म/ज्योतिष

Sun Transit: कर्क राशि में सूर्य का भ्रमण 3 राशियों पर पड़ेगी भारी, अगले 30 दिन रहना होगा संभलकर

Sun Transit 2024: ग्रहों के राजा सूर्य 16 जुलाई को चंद्रमा की राशि कर्क में राशि परिवर्तन करने वाले हैं। इसका सभी राशियों पर शुभ अशुभ असर पड़ता है। अब कर्क राशि में सूर्य गोचर होने वाला है, यह बदलाव 3 राशियों पर भारी पड़ सकती है। इससे 3 राशियों के लोगों को अगले 30 दिन संभलकर रहना होगा (Surya Rashi Parivartan in Kark Rashi) ।

3 min read
Jul 15, 2024
ग्रहों के राजा सूर्य 16 जुलाई को चंद्रमा की राशि कर्क में राशि परिवर्तन करने वाले हैं।

धनु राशि

Sun Transit 2024: कर्क राशि में सूर्य गोचर धनु राशि वालों के लिए मुश्किल खड़ी करने वाला है। सूर्य गोचर से धन के साथ-साथ स्वास्थ्य समस्याओं से दो-चार होना पड़ सकता है। सूर्य राशि परिवर्तन की अवधि में पेट दर्द, तेज बुखार और कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता धनु राशि वालों को परेशान कर सकती है। अगर आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो सावधान रहना होगा वर्ना नुकसान हो सकता है।

ये भी पढ़ें

Neem Karoli Baba Mantra: नीम करोली बाबा ने बताए हैं धनवान बनने के तरीके, जानें बाबा की सलाह


सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश होने से धनु राशि वालों के कुछ छिपे हुए रहस्य सामने आ सकते हैं, इससे आपकी बदनामी भी हो सकती है। इस समय थोड़ा सतर्क रहना होगा। इस समय आपको धैर्य रखना होगा। इस समय कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। धनु राशि वाले ऑफिस में चल रही साजिश का शिकार हो सकते हैं। इसलिए इस समय विवाद से बचें।

मकर राशि

कर्क राशि में सूर्य राशि परिवर्तन मकर राशि वालों के लिए भी परेशानी खड़ी करेगा। सूर्य गोचर मकर राशि वालों के वैवाहिक जीवन और बिजनेस पार्टनरशिप के लिए शुभ नहीं है। अगर आप पार्टनरशिप में कोई व्यापार करते हैं तो कुछ अनिश्चितताओं से जूझना पड़ सकता है। इस समय आपको सतर्क रहना होगा। बिजनेस पार्टनर की समस्याओं का असर व्यापार पर पड़ सकता है। सूर्य गोचर की अवधि में मकर राशि वाले महत्वपूर्ण फैसला न लें, वर्ना आपको धन हानि हो सकती है। निजी जीवन में पार्टनर से मतभेद हो सकता। आप दोनों का रवैया झगड़े की वजह बन सकता है।

ये भी पढ़ेंः

कुंभ राशि

सूर्य का राशि परिवर्तन कुंभ राशि के लोगों के लिए नकारात्मक रहेगा। सूर्य के कर्क राशि में होने से कुंभ राशि के लोगों को वैवाहिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जिससे आप तनाव में आ सकते हैं। आपके पार्टनर के साथ-साथ व्यवहार भी खराब रहने की आशंका है। आप दोनों के बीच प्रेम में कमी आ सकती है। इस दौरान आप अपने शत्रुओं को पराजित कर पाएंगे।


लेकिन सूर्य गोचर कुंभ राशि वालों के प्रेम जीवन के लिए अनुकूल रहेगा जिससे आपको अपने प्रियजन के करीब आने के अवसर मिलेंगे। सूर्य का कर्क राशि में गोचर आपके खर्चों को बढ़ा सकता है। हालांकि विदेश यात्रा जैस सुनहरे अवसर मिल सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो करियर के क्षेत्र में अच्छी सफलता की मिलेगी। इस समय आपको बहस या वाद-विवाद में हराना आसान नहीं होगा, लेकिन किसी भी तरह के विवाद से बचने के लिए बेकार की बहस में पड़ने से बचना होगा। जिन लोगों का अपना व्यापार है, उनके लिए सूर्य का कर्क राशि में गोचर औसत रहेगा।

ये भी पढ़ें

Jadu Tona Se Bachav: इन महाविद्या का मंत्र जादू टोना और शत्रुओं से करता है रक्षा, नशा से मिलती है मुक्ति, कुछ बिगाड़ नहीं पाते दुश्मन

Also Read
View All

अगली खबर