धर्म/ज्योतिष

Surya Gochar Mithun: 15 जून को बुध की राशि में आएंगे सूर्य, अगले 30 दिन 4 राशि के लोगों की चमकेगी किस्मत

Surya Gochar Mithun Rashi साल के छठें महीने में बड़ा ग्रह गोचर होने वाला है। 15 जून 2024 को आधी रात 12.16 बजे सूर्य बुध की राशि मिथुन में गोचर करेंगे। इसका 4 राशि के लोगों को शुभ परिणाम मिलेगा। आइये जानते हैं यहां 15 जलाई तक सूर्य रहेंगे, इस समय किसकी किस्मत चमकेगी।
2 min read
Jun 13, 2024
Surya Gochar Mithun Rashi On 15 June
सूर्य गोचर मिथुन राशि जून 2024

मिथुन राशि में सूर्य गोचर का 4 राशियों को बड़ा लाभ
मेष राशि

मेष राशि के लोगों के लिए मिथुन राशि में सूर्य गोचर यात्राओं के योग बनाएगा। इस समय छोटी दूरी की अनेक यात्रा कर सकते हैं। साहस और पराक्रम बढ़ेगा लेकिन शासन और प्रशासन से आपको अच्छा सहयोग मिलेगा। आपके कार्यों में समर्थन मिलेगा और अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात होगी। प्रशासनिक और नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। इसी के साथ मेष राशि वालों को इस समय आर्थिक लाभ होगा। भाई-बहनों के साथ तालमेल बिठाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करना होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए मिथुन राशि में सूर्य राशि परिवर्तन लाभदायक होगा। इस समय सूर्य गोचर सिंह राशि वालों को अनुकूल परिणाम मिलेगा। आपको सफलता मिलेगी, जिस काम को आप करना चाहेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। इस समय आपकी मनोकामना पूरी होगी। सूर्य गोचर अवधि में सिंह राशि वालों को प्रबल धन लाभ होगा। आपको समाज के प्रतिष्ठित और सम्मान प्राप्त लोगों से मेल मुलाकात का लाभ मिलेगा, आपके संबंध सुधरेंगे। प्रेम संबंधों में यह समय कई बदलाव लेकर आ सकता है।

धनु राशि

धनु राशि के लोगों के लिए सूर्य राशि परिवर्तन करियर के लिए अनुकूल रहेगा और आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। जिन लोगों का खुद का व्यापार है, वे लोगों से काम कराने में सफल होंगे। अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में भी आपको सफलता मिलेगी। कुछ बड़े लोगों के साथ मिलकर काम करने का मौका मिलेगा, जिससे व्यावसायिक बाधा दूर होगी। व्यवसायिक यात्राओं के दौरान थोड़ी सावधानी बरतें और किसी से बेकार में उलझने से बचें। सूर्य गोचर के प्रभाव से आपको जीवन साथी के माध्यम से कोई लाभ मिल सकता है।

मकर राशि

सूर्य राशि परिवर्तन मकर राशि के लोगों के लिए सकारात्मक फल देगा। इसके बाद अगले 30 दिन मकर राशि वालों को आर्थिक लाभ होगा। यदि आपने पहले कोई कर्ज लिया है तो आपको राहत मिलेगी। इस दौरान आप अपने पुराने कर्जों से मुक्ति पाएंगे। सूर्य गोचर से नौकरी में मकर राशि वालों की स्थिति मजबूत होगी। इस समय मकर राशि वालों की आर्थिक स्थिति स्थिर बनेगी। आप जिन वित्तीय समस्याओं का सामना कर रहे थे, उन पर काबू पाएंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने के लिए यह अच्छा समय है और यदि आप अपनी नौकरी बदलना चाहते हैं या नई नौकरियों के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको सफलता मिलेगी।

Published on:
13 Jun 2024 04:09 pm