धर्म/ज्योतिष

Surya Grahan 2025 : सितंबर में इस दिन लगने जा रहा सूर्य ग्रहण, दुर्लभ संयोग से इन राशियों की किस्मत चमक सकती है

Surya Grahan 2025: सितंबर 2025 में 21 तारीख को लगने वाला सूर्य ग्रहण सर्वपितृ अमावस्या के दिन। जानें किन राशियों पर रहेगा शुभ असर, क्या उपाय करें और कैसे ग्रहण से लाभ प्राप्त करें।
2 min read
• •
Updated: 7 Sep 2025, 12:05 PM IST
Surya Grahan 2025
Surya Grahan 2025 (photo- chatgtp)

Surya Grahan 2025: इस साल सितंबर में 21 तारीख को सूर्य ग्रहण लगने वाला है। इस दिन विशेष योग भी बन रहा है। यह ग्रहण सर्वपितृ अमावस्या के दिन लगने जा रहा है। ग्रहण की शुरुआत रात 11 बजे होगी और यह अगले दिन सुबह 3:24 बजे तक चलेगा। हालांकि यह आंशिक सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा और इसका सूतक काल भी लागू नहीं होगा। यह ग्रहण कन्या राशि में लग रहा है और इसे अन्य देशों जैसे न्यूजीलैंड, फिजी, ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका, प्रशांत महासागर और अटलांटिक महासागर में देखा जाएगा।

ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि सूर्य ग्रहण का प्रभाव हमेशा जीवन पर गहरा असर डालता है। विशेष रूप से यह ग्रहण पितृपक्ष में लगने से इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। सूर्य ग्रहण के समय शुभ-अशुभ दोनों प्रकार की ऊर्जाें सक्रिय होती हैं। इस समय सही उपाय किए जाएं तो जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं।

सूर्य ग्रहण के समय वक्री शनि का असर

विशेष रूप से कन्या राशि में लगने वाला यह सूर्य ग्रहण न्याय प्रदाता और कर्मफलदाता शनि के साथ मिलकर कई राशियों पर असर डालेगा। शनि की वक्री स्थिति के कारण ग्रहण का प्रभाव ज्यादा गहराई से महसूस होगा। ज्योतिषाचार्य के अनुसार यह समय संपत्ति से जुड़े मामलों, नौकरी-व्यवसाय में आगे बढ़ने, निवेश करने और महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए बहुत शुभ रहेगा। विशेष रूप से उन जातकों के लिए जो लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करना चाहते हैं या नए निवेश करने की योजना बना रहे हैं, यह समय अच्छा माना जा रहा है।

जानिए राशियों पर क्या असर पड़ेगा

सूर्य ग्रहण के इस दौरान देश-विदेश की यात्रा के योग बन रहे हैं। साथ ही, अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव मिलने की भी संभावना है। जो लोग संपत्ति खरीदने या वाहन लेने का सोच रहे हैं, उनके लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। साथ ही रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना बन रही है। हालांकि, वृषभ, सिंह, तुला, कुंभ राशि वालों पर मिला-जुला प्रभाव रहेगा। इन राशियों के जातकों को विशेष सतर्कता रखनी होगी, ताकि ग्रहण का नकारात्मक असर न पड़े।

बदलेगा आपकी राशि का भविष्य?

कुल मिलाकर, यह सूर्य ग्रहण पितृपक्ष में लगने के कारण धार्मिक, सामाजिक और व्यक्तिगत दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सही समय पर दान-पुण्य, पितृ तर्पण, धार्मिक अनुष्ठान और सत्कर्म करना भाग्य को मजबूत करने में सहायक होगा। इसलिए ग्रहण के समय किए जाने वाले उपाय और ध्यान बहुत महत्वपूर्ण हैं, ताकि इसका असर सकारात्मक रूप से आपके जीवन में बना रहे।

Updated on:
7 Sep 2025, 12:05 PM IST
Published on: