28 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jaipur: होली पर हुड़दंगियों की खैर नहीं; ड्रोन से रखी जाएगी नजर, 1000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

Holi Safety Guidelines: जयपुर में रंगों के त्योहार होली को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में मनाने के लिए जयपुर क​मिश्नरेट पुलिस ने इस बार व्यापक सुरक्षा योजना तैयार की है। हुड़दंग, जबरन रंग लगाने, शराब पीकर उत्पात मचाने और ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

2 min read
Google source verification
प्रतीकात्मक तस्वीर, मेटा एआइ

प्रतीकात्मक तस्वीर, मेटा एआइ

Holi Safety Guidelines: जयपुर में रंगों के त्योहार होली को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में मनाने के लिए जयपुर क​मिश्नरेट पुलिस ने इस बार व्यापक सुरक्षा योजना तैयार की है। हुड़दंग, जबरन रंग लगाने, शराब पीकर उत्पात मचाने और ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। खासतौर पर परकोटा क्षेत्र में खरीदारी के लिए उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही परकोटा क्षेत्र में ड्रोन से नजर रखी जाएगी।

अफसर और पुलिसकर्मी सड़कों पर करेंगे निगरानी

एडिशनल पुलिस कमिश्नर (कानून व्यवस्था) डॉ. राजीव पचार ने बताया कि होली पर डीसीपी, एडिशनल डीसीपी, एसीपी और थानाधिकारियों सहित करीब एक हजार पुलिसकर्मी निगरानी में रहेंगे। पुलिसकर्मी विभिन्न थाना क्षेत्रों, प्रमुख बाजारों, चौराहों और संवेदनशील इलाकों में ड्यूटी देंगे। परकोटा के बाजारों में सादा वेश में पुलिसकर्मी भीड़ के बीच रहकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

कंट्रोल रूम से लाइव मॉनिटरिंग

इस बार पुलिस तकनीक का भी उपयोग कर रही है। भीड़भाड़ वाले बाजारों, मुख्य चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। ड्रोन से मिलने वाली लाइव फुटेज को कंट्रोल रूम में मॉनिटर किया जाएगा, जिससे किसी भी तरह की गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। पुलिस टीमें पैदल गश्त और मोबाइल गश्ती दल के जरिये भी सक्रिय रहेंगी। सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी, ताकि अफवाह फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जा सके।

शराब पीकर उत्पात करने वालों पर सख्ती

  • प्रमुख चौराहों और बाजारों में नाकाबंदी की जाएगी।

-संदिग्ध वाहन चालकों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच होगी।

  • सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते पाए जाने वालों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

महिलाओं से छेड़छाड़ पर तुरंत एक्शन

होली के दौरान महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में महिला पुलिसकर्मियों की विशेष तैनाती की गई है। छेड़छाड़,अभद्र व्यवहार या जबरन रंग लगाने की शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।