धर्म/ज्योतिष

Surya Grahan: 4 राशियों के लिए विनाशकारी है साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, रिंग ऑफ फायर के दुष्प्रभाव से 2 अक्टूबर को रहना होगा संभलकर

Surya Grahan Astrology: सूर्य ग्रहण का खगोल विज्ञान के साथ ज्योतिष और हिंदू धर्म में बड़ा महत्व है। हिंदू धर्म में इसे अशुभ घटना माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 2 अक्टूबर को लग रहा सूर्य ग्रहण 4 राशि के लोगों के लिए परेशानी वाला है। आइये जानते हैं किन राशियों पर पड़ेगा सूर्य ग्रहण का दुष्प्रभाव ...
2 min read
• •
Updated: 2 Oct 2024, 1:40 PM IST
Surya Grahan Astrology
सूर्य ग्रहण (फोटो: पत्रिका)

Surya Grahan Astrology: 2 अक्टूबर 2024 को इस साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण लगने वाला है। यह वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा, जिसे रिंग ऑफ फायर कहा जाता है। कई ज्योतिषियों का मानना है कि यह सोलर इक्लिप्स 21वीं सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण है। लेकिन यह भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए यहां सूतक काल मान्य नहीं होगा।


लेकिन ज्योतिष के जानकारों का कहना है कि भले ही यह भारत में नहीं दिखाई दे रहा है, लेकिन साल के दूसरे सूर्य ग्रहण का कुछ राशियों पर विशेष दुष्प्रभाव पड़ेगा। इन्हें संभलकर रहना होगा। आइये जानते हैं कौन हैं वो राशियां ..

मेष राशि

सूर्य ग्रहण मेष राशि वालों के जीवन में कोई बड़ी दुर्घटना खड़ी कर सकता है। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति को भी प्रभावित कर सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों को सूर्य ग्रहण के दौरान विभिन्न कार्यों में असफलताओं का सामना करना पड़ सकता है और कोई करीबी आपको धोखा भी दे सकता है।

कर्क राशि

सूर्य ग्रहण का कर्क राशि वालों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। साथ ही इस समय कर्क राशि वालों को कोई दुखद समाचार मिल सकता है।

तुला राशि

तुला राशि वालों को सोलर इक्लिप्स के दुष्प्रभाव के कारण पेशेवर जीवन में परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं। इस राशि के कुछ लोगों की नौकरी भी जा सकती है। हालांकि परेशान होने की जगह सूर्य ग्रहण के दिन कुछ आसान उपाय कर लेना चाहिए। इसके तहत सूर्य देव के मंत्र ऊँ सूर्याय नमः या विष्णु भगवान के मंत्र ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय का जाप करें।

कब लगेगा सूर्य ग्रहण

ज्योतिषियों के अनुसार यह सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार रात 9.13 बजे से शुरू होगा और देर रात 3.17 बजे संपन्न हो जाएगा।

डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य हैं या सटीक हैं, इसका www.patrika.com दावा नहीं करता है। इन्हें अपनाने या इसको लेकर किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले इस क्षेत्र के किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।