धर्म/ज्योतिष

Vastu Tips: घर की किस दिशा में लगाना चाहिए मनी प्लांट? जान लें इसका वास्तु नियम

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर में मनी प्लांट किस दिशा में और कहां लगाना चाहिए, इसके बारे में बताया गया है। अगर हम वास्तु के अनुसार मनी प्लांट लगाते हैं तो हमें अनेक फायदे देखने को मिलते हैं। आइए जाने मनी प्लांट का वास्तु टिप्स।

less than 1 minute read
Dec 23, 2025
Vastu Tips For money plant
istock

Vastu Tips:वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मनी प्लांट लगाने से घर में बरकत आती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। घर में मनी प्लांट लगाते समय हमें वास्तु के नियमों का खास ख्याल रखना चाहिए। अगर हम घर में मनी प्लांट सही दिशा में नहीं लगाते या वास्तु के नियमों का ध्यान नहीं रखते हैं तो हमें बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि मनी प्लांट को किस दिशा में लगाना सही होता है और इसको कहां- कहां पर लगा सकते हैं। चलिए जानते हैं मनी प्लांट के वास्तु नियमों के बारे में।

मनी प्लांट लगाते समय इन नियमों का करें पालन

मनी प्लांट की सही दिशा
वास्तु शास्त्र के अनुसार आप मनी प्लांट हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाएं। इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से आपके घर में निगेटिव एनर्जी दूर होगी और सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होगा। इसके साथ ही आपको आर्थिक तंगी से भी छुटकारा मिलेगा।

मनी प्लांट की बेल ऊपर रखें
वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट की बेल को हमेशा ऊपर की तरफ ही रखना चाहिए। इसकी बेल जमीन से लटकती नहीं होनी चाहिए। आप किसी लकड़ी के सहारे इसकी बेल को ऊपर से लटका कर रख सकते हैं।

इस दिशा में ना लगाएं मनी प्लांट
मनी प्लांट को कभी भी ऊत्तर-पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए। इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से आपको धन की हानि हो सकती है। इसके साथ ही घर में नकारात्मकता आ सकती है। आपको आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ सकता है।

इस दिन लगाएं मनी प्लांट
वास्तु के अनुसार आप शुक्रवार के दिन मनी प्लांट लगा सकते हैं। इसको शुक्र ग्रह और मां लक्ष्मी से संबंधित माना जाता है, इसलिए मनी प्लांट शुक्रवार के दिन लगाना बेहद ही शुभ माना जाता है।

Updated on:
23 Dec 2025 01:34 pm
Published on:
23 Dec 2025 03:00 pm