
Ram Mandir Priest Recruitment :अयोध्या के राम मंदिर में अब भक्तों की भारी भीड़ और पूजा-पाठ के बढ़ते दायरे को देखते हुए एक बहुत बड़ा बदलाव होने जा रहा है। राम जन्मभूमि परिसर की व्यवस्थाओं को और भी ज्यादा मजबूत और व्यवस्थित बनाने के लिए मंदिर ट्रस्ट ने करीब 50 नए पुजारियों की भर्ती की करेगा।
मंदिर परिसर में कई उप-मंदिर बनकर तैयार हो रहे हैं और वहां भी जल्द ही दर्शन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। अब नए मंदिरों में पूजा-अर्चना और श्रद्धालुओं के दर्शन व्यवस्था सुचारु रूप से चलती रही। इस बात को ध्यान में लेकर नए पुजारियों की भर्ती की जाएगी। फिलहाल, राम मंदिर में अभी 20 पुजारी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
इन पुजारियों के कंधों पर रामलला और राम दरबार की पूजा के साथ-साथ शेषावतार, परकोटे के 6 मंदिर, यज्ञमंडप और कुबेर टीला स्थित कुबेरेश्वर महादेव मंदिर जैसी महत्वपूर्ण जगहों की जिम्मेदारी है। लेकिन, मंदिर का विस्तार हो रहा है और श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और पूजा व्यवस्था के विस्तार को देखते हुए और भी पुजारियों की आवश्यकता महसूस की जा रही है। राम मंदिर और राम दरबार के अलावा जो 7 नए उप-मंदिर हैं, वहां दर्शन व्यवस्था को तीन अलग-अलग शिफ्टों में चलाया जाए।
सुबह और शाम की दोनों पालियों में कम से कम 42 ऐसे पुजारियों की जरूरत है जो 8 -8 घंटे या उससे अधिक समय तक सेवा कर सकें। इसके अलावा सप्त मंडपम और कुबेर टीला में सुबह से शाम तक की व्यवस्था संभालने के लिए और भी पुजारियों की जरुरत है। इन सभी जरूरतों को देखते हुए कम से कम 50 नए पुजारियों की जरूरत तुरंत महसूस की जा रही है। इन पुजारियों का चयन वैदिक परंपरा और धर्म में पारंगत होने के अनुसार किया जाएगा।