अयोध्या

अयोध्या में रफ्तार का कहर, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर ट्रकों की जोरदार भिड़त, मौके पर गई जान

Ayodhya Accident News: अयोध्या में आए दिन होने वाली दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। एक दुर्घटना जिसमें दो ट्रकों की टक्कर हो गई उसमें एक युवक की जान चली गई वहीं दूसरी में...
2 min read
Mar 01, 2026
दो ट्रकों की टक्कर
Photo Source - X

Ayodhya Accident News:अयोध्या में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक ट्रक खड़ी थी, जिसमें पीछे से आ रही दूसरी ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (UPEIDA) के कुछ कर्मचारी काम कर रहे थे। टक्कर होते ही उन्होंने आनन- फानन में घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन वहां डॉक्टर्स ने उसे मृत बता दिया। युवक दोस्तपुर बहुरा का रहने वाला था जिसका नाम राजेंद्र कुमार बताया जा रहा है। स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलते ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

दोनों पैर हुए क्षतिग्रस्त

दूसरी दुर्घटना जो शुजागंज बाजार के पास हुई। इसमें एक युवक के दोनों पैर बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक से जा रहे युवक को चपेट में ले लिया। युवक का नाम चंद्र कुमार उर्फ पप्पू बताया जा रहा है जो रूप से घायल हो गया है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया लेकिन पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। अब पुलिस चालक की तलाश कर रही है। घायल चंद्र कुमार का अस्पताल में किया जा रहा है।

कल भी हुआ था बड़ा हादसा!

अभी हाल में ही एक सड़क हादसे में 8 बच्चे घायल हो गए थे। जिनको आनन- फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। दरअसल, सुबह बच्चों को लेकर स्कूल पहुंचाने जा रही एक टेंपो से बोलेरो आकर भिड़ गई जिससे बच्चों से भरी टेंपो पलट गई थी। अभी बच्चों का इलाज अस्पताल में चल ही रहा है कि दो और ऐसी ही दिल दहला देने वाली दुर्घटना का मामला सामने आया है। एक दुर्घटना ने युवक की जान ले ली, वहीं दूसरे हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आए दिन इस प्रकार की दुर्घटनाएं देखने को मिल रही हैं।

Updated on:
01 Mar 2026 12:44 pm
Published on:
01 Mar 2026 12:44 pm