28 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ayodhya Accident: बेकाबू बोलेरो ने स्कूल टेंपो को मारी टक्कर, 8 मासूम घायल

Accident News: अयोध्या में सुबह-सुबह एक बेकाबू बोलेरो ने स्कूल की टेंपो को टक्कर मार दी, जिसमें 8 बच्चे घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ...

2 min read
Google source verification
ayodhya news pic

प्रतीकात्मक तस्वीर - एआइ

UP News: अयोध्या में शनिवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। पूरा बाजार में एक तेज रफ्तार बोलेरो ने निजी स्कूल के बच्चों से भरी टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। इस भिड़ंत में टेंपो सवार आठ बच्चे घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो सड़क पर बच्चों में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों और राहगीरों ने तुरंत बच्चों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

महाराजगंज थाना क्षेत्र में हुआ हादसा

यह दुर्घटना अयोध्या-अंबेडकर नगर मुख्य मार्ग पर राजेपुर गांव के पास हुई। मौजूद लोगों के अनुसार, शनिवार सुबह निजी स्कूल का टेंपो बच्चों को लेकर स्कूल जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही बोलेरो ने अपना संतुलन खो दिया और सीधे टेंपो से भिड़ गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के दुकानदार और राहगीर मौके की ओर दौड़े। लोगों ने घबराए हुए बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।

अस्पताल में मची अफरातफरी

सूचना मिलते ही महाराजगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायल बच्चों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घायलों में 7 से 9 वर्ष की आयु के बच्चे शामिल हैं। डॉक्टरों ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद सिर में चोट की आशंका के चलते पांच बच्चों को सीटी स्कैन के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। राहत की बात यह है कि सभी बच्चों की रिपोर्ट सामान्य आई है और वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

बाराबंकी का बोलेरो चालक पुलिस हिरासत में

हादसे की खबर मिलते ही घायल बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया और वे रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बोलेरो के चालक सचिन वर्मा को हिरासत में ले लिया है। आरोपी चालक बाराबंकी के दरियाबाद का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है और चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी।

स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

इस हादसे ने एक बार फिर स्कूली वाहनों की सुरक्षा और मार्गों पर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि अयोध्या-अंबेडकर नगर मार्ग पर अक्सर वाहन चालक यातायात नियमों की अनदेखी करते हैं जिससे मासूमों की जान जोखिम में पड़ जाती है। थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है और बच्चों की सेहत पर लगातार नजर रखी जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग