अयोध्या

राम मंदिर: भक्तों को राज्यवार कराए जाएंगे भगवान राम के दर्शन, हिंदी ना समझ पाने वालों को मिलेंगे भाषा मित्र

Ram Mandir News: डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि 16 जनवरी से 24 जनवरी तक ही प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान होगा। उसके बाद कोई अनुष्ठान होगा कि नहीं यह ट्रस्ट बाद में तय करेगा, अभी कुछ तय नहीं है।

less than 1 minute read
Nov 02, 2023
राम मंदिर में भगवान राम की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के लिए जोरों शोरों से तैयारियां की जा रही है।

Ram Mandir News: अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण तेजी से हो रहा है। राम मंदिर के गर्भगृह में अगले साल 22 जनवरी 2024 को भगवान राम की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। इसके बाद देश- विदेश के भक्तों के लिए गणतंत्र दिवस से फरवरी अंत तक दर्शन अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत सभी राज्यों के भक्तों को तिथिवार भगवान के दर्शन कराने जाएगे।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि बताया कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का समारोह 16 जनवरी से शुरू होगा। अचल मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी। प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन वीआईपी प्रोटोकॉल के चलते आम श्रद्धालुओं के दर्शन पर रोक रहेगी। इस वजह से देश-विदेश के भक्तों को अलग अलग तिथियों में रामलला के दर्शन कराने की योजना पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट काम कर रहा है।

विहिप के कार्यकर्ता हर राज्य के भक्तों से संपर्क साधने में जुटे हुए हैं। उनकी सुविधा के अनुसार तिथि तय की जाएगी। जैसे एक दिन गुजरात तो एक दिन महाराष्ट्र। फिर राजस्थान, कर्नाटक, दिल्ली के भक्तों को दर्शन कराए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: Noida AQI: दिल्ली- एनसीआर में छाई स्मॉग की चादर, रेड जोन में नोएडा की AQI
इसके अलावा जिन देशों में विहिप काम कर रही है। वहां के भारतीय मूल के भक्तों को रामलला के दर्शन कराने की योजना पर भी काम हो रहा है। इन भक्तों को फरवरी के दूसरे सप्ताह से दर्शन कराने का अभियान शुरू होगा।

Updated on:
02 Nov 2023 04:05 pm
Published on:
02 Nov 2023 04:04 pm
Also Read
View All