अयोध्या

अयोध्या में रामलला को देखने महाराष्ट्र से आई 150 महिलाओं का डेलिगेशन

महाराष्ट्र से त्रिस्थलीय धर्म जीवन दर्शन यात्रा की लेकर पहुंची महाराष्ट्र की महिलाओं का ग्रुप  

less than 1 minute read
Oct 30, 2023
अयोध्या में महिलाओं ने किया राम रक्षा सूत्र का पाठ
अयोध्या में महिलाओं ने किया राम रक्षा सूत्र का पाठ

विश्व मांगल्य सभा द्वारा के तत्वाधान में महाराष्ट्र से त्रियस्थलीय धर्म जीवन दर्शन यात्रा पर निकली 150 महिलाओं का डेलिगेशन राम नगरी अयोध्या पहुंची। जहां राम जन्मभूमि मंदिर का दर्शन कर सिद्धपीठ कनक भवन में हनुमान चालीसा व राम राक्षस्त्रोत् का सामूहिक पाठ किया। और अब यह यात्रा अयोध्या दर्शन करने के बाद प्रयागराज दर्शन करने जाएंगी।

काशी, अयोध्या और प्रयागराज की यात्रा पर निकली महिलाएं

महाराष्ट्र विश्व मंगल्या सभा के आयोजक शुभांगी ने बताया कि धर्म संस्कृति विभाग की तरफ से हम यहां त्रिस्तरीय यात्रा के लिए उत्तर प्रदेश में आए हुए हैं। जो काशी अयोध्या प्रयागराज यात्रा पर निकले हुए हैं जिसमें धर्म जीवन दर्शन यात्रा में हम आज अयोध्या आए हुए हैं। इसका उद्देश्य यही है कि हमारे पूरे क्षेत्र के महिलाओं को भारतीय संस्कृति परंपरा से रूबरू हूं। आज हमारे क्षेत्र के 150 महिलाएं एकत्रित हुई है यहां कनक भवन में राम रक्षा मंत्र के पाठ के लिए मौजूद हैं। वहीं कहा कि इसके पहले राम मंदिर निर्माण कार्य को देखा है।

अयोध्या में महिलाओं ने किया राम रक्षा सूत्र का पाठ

राधिका ने बताया कि हम सब आज अयोध्या आए हैं राम जन्म भूमि पर रामलला के बड़े ही पावन दर्शन हम सभी को हुए हैं और बड़ा ही सुंदर मंदिर बन रहा है जिसकी बरसों हम सबको प्रतीक्षा थी। और पूरे भारत से हम महिलाएं आई हुई है और कनक भवन में बैठकर हम लोगों ने हनुमान चालीसा और राम रक्षा का सामूहिक पाठ किया है। इस डेलिगेशन ने महाराष्ट्र के पूजा देशमुख, प्रियंका शुक्ला, पूजा तिवारी भी शामिल रही।

Published on:
30 Oct 2023 09:49 pm